सलमान खान और शाहरुख खान को बाॅलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक माना जाता है। दोनों ही एक्टरों की बाॅलीवुड इंडस्ट्री में काफी पापुलारिटी है। दोनों स्टार ने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। दोनों स्टार के बाॅलीवुड में कई किस्से भी है। एक ऐसा ही किस्सा सलमान खान ने शेयर किया था। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के ऊपर फिल्म का आइडिया चुराने का आरोप लगाया था।
शाहरुख ने बनाई फिल्म
दरअसल यह किस्सा 80 के दशक है। सलमान ने बिग बॉस के सेट पर काजोल और अजय देवगन के साथ बात करते बताया कि जब वो पढ़ाई करते थे, उस वक्त उन्हें अपनी इंग्लिश टीचर से प्यार हो गया था। इस बात पर एक्ट्रेस काजोल हँसते हुए सलमान को कहती हैं कि तभी से क क क किरण का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद सलमान खान ने हैरान करने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि- “हां मैंने ये बात शाहरुख को बताई थी और उसने तो फिर इसपर पूरी फिल्म ही बना डाली”

हालांकि, इस बात को सलमान खान ने हँसते हुए और बहुत ही मजाकिया अंदाज में कहा था। वही आपको बता दें कि साल 1993 में आई शाहरुख खान की आई ‘डर’ इस फिल्म में मेन लीड रोल में सनी देओल थे और विलेन के दमदार किरदार में शाहरुख खान नजर आये थे। बता दें, शाहरुख खान का इस रोल से दर्शकों के दिलों पर छा गई थी।
बिग बाॅस करेंगे होस्ट

फिल्म ‘डर’ में एक्टर शाहरुख खान को एक लड़की से प्यार होता है, और उस लड़की का नाम किरण था। जिसका किरदार बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने निभाया था। इस फिल्म में शाहरुख खान का डायलॉग क क क किरण आज भी बहुत फेमस हैं। वहीं सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 को होस्ट करने जा रहे हैं। जिसका टेलीकास्ट आज से शुरू होने जा रहा है। वही सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ दीपावली के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।





