Shahrukh Khan: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. शाहरुख ना सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर राज करते हैं बल्कि वो करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं. शाहरुख की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. जहां पिछले साल किंग खान ने फिल्म पठान के बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया ता. तो वहीं अब शाहरुख की फिल्म जवान ने भी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. इसी बीच शाहरुख का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है.

कई सालों पुराना ये वीडियो फारुख शेख के चैट शो जीना इसी का नाम का है. जहां शाहरुख ने अपने ससुर कर्नल रमेश चंद्र छिब्बर के साथ शिरकत की थी. वैसे तो शाहरुख के फैंस उनके उनकी लव स्टोरी से अच्छी तरह वाकिफ है. गौरी खान के पिता शुरुआत में उनकी शादी के पूरी तरह खिलाफ थे. मगर लाखों लोगों का दिल जीतने वाले किंग खान भला कहां पीछे हटने वाले थे. आखिरकार चंद दिनों में भी गौरी के पिता भी अपने दामाद के फैन हो गए.

ऐसे में चैट शो के दौरान जब फारुख शेख ने कर्नल साहब से सवाल किया कि, दुनिया को बताइए कि आप अपने दामाद के बारे में क्या कहना चाहेंगे. फारुख का सवाल सुनने के बाद शाहरुख फौरन बोल पड़े कि, कुछ भी कहने से पहले याद रखिएगा कि बेटी आपकी मेरे पास है. शाहरुख की बात सुनकर शो में मौजूद सभी की हंसी निकल पड़ी. जिसके बाद शाहरुख के ससुर ने शायराना अंदाज में दामाद की तारीफ करके सभी को वाहवाह करने पर मजबूर कर दिया.
View this post on Instagram
ऐसे में कर्नल साहब ने अल्मा इकबाल की कुछ लाइनें बोलते हुए कहा कि, ‘हजारों साल नर्गिस अपनी खूबसूरती पर रोती है बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा वर पैदा… और शाहरुख उनमें से एक है’ ससुर के मुंह से शायरानी तारीफ सुनकर सेट पर खड़े किंग खान शर्माने लगे. जिसे देखकर ऑडियन्स में भी शाहरुख की चुटकी लेते हुए तालियां और सीटियां बजानी शुरु कर दी.





