फिल्म Dunki और CIA की कहानी में बहुत समानता है। प्लस Dunki Teaser में फिल्म के कई सीन्स भी CIA जैसे लग रहे हैं।
Dunki : शाहरुख खान की Dunki का बहुप्रतीक्षित टीज़र कल ही रिलीज हुआ था। उसके बाद से लगातार फिल्म को लेकर बातें हो रही हैं। किसी को ‘डंकी’ का टीज़र फ्रेश लग रहा है। किसी को लग रहा है कि शाहरुख वापस उसी ज़ोन में जा रहे हैं, जहां वो ‘पठान’ से पहले थे। सबकी उम्मीदें अब Rajkumar Hirani पर टिकी हुई हैं।
मगर ज्यादातर रिएक्शंस फिल्म के पक्ष में ही हैं। इसके अलावा फिल्म पर कुछ आरोप भी लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘डंकी’ टीज़र के कुछ सीन्स देखकर शाहरुख की पिछली फिल्मों की याद आ गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये दुलकर सलमान स्टारर मलयालम फिल्म CIA का रीमेक है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर ‘डंकी’ के कुछ स्क्रीनशॉट्स चल रहे हैं। साथ में CIA फिल्म की तस्वीरें भी जुड़ी हैं। बताया जा रहा है कि हिरानी ने CIA को रीमेक किया है। मगर उसे डिट्टो वैसे ही शूट करने की बजाय कैमरा एंगल्स बदल दिए गए हैं।
So it's Confirmed that #Dunki is a remake of Malayalam movie named 'CIA' Frame looks same also #Dunki just changed the camera angle to avoid similarities but still it clearly visible. #Salaar #SalaarCeaseFire #DunkiTeaser #SRKsBirthday #RebelStar
— Sarthi-𝕽𝖊𝖇𝖊𝖑 (@RajAnime02) November 2, 2023
CIA & DUNKI pic.twitter.com/9TyIbXmyoj
It looks like the same story line of the CIA and added few additional characters.
— Ravi Gundapu (@Gundapuravi1) November 2, 2023
I eagerly waiting for this for Raj Kumar hirani an absolutely for our King Khan💙💙#Dunki #DunkiTeaser https://t.co/S2MbjiOd0y
Confirmed #dunki a Freemake of CIA & Aaja Mexico challiye with England setup.. 👎 👎 https://t.co/wWpITeaosf
— Rohith (@rohithkrishna21) November 2, 2023
क्या है फिल्म CIA और डंकी की कहानी? कितनी है दोनो आपस में मिलती?
एक इंट्रेस्टिंग बात ये भी है कि ‘डंकी’ और CIA की कहानी में भी बहुत सिमिलैरिटी है। CIA में सलमान ने केरल में रहने वाले एक कम्युनिस्ट शख्स का रोल किया है। जो इल्लीगल तरीके से लैटिन अमेरिका और मेक्सिको बॉर्डर होते हुए अमेरिका पहुंचता है। उसके अमेरिका पहुंचने का मक़सद है अपनी प्रेमिका सारा से मिलना।जिसकी शादी उसकी मर्ज़ी के खिलाफ किसी और से होने जा रही है।

वहीं ‘डंकी’ की कहानी इल्लीगल तरीके से लंदन जाने के बारे में है।एक वादे के बारे में है, जिसे पूरा करने के लिए शाहरुख का किरदार पूरी दुनिया घूमते हुए लंदन पहुंचता है। और फिर भारत लौटता है।वो कौन सा वादा है, ये हमें फिल्म में ही पता चलेगा। ‘डंकी’ में शाहरुख के निभाए किरदार हार्डी की भी एक गर्लफ्रेंड है- मनु. वो भी लंदन जाना चाहती है।
अगर आप डॉट्स कनेक्ट करें, तो शायद इस नतीजे पर पहुंचा जा सकता है कि ‘डंकी’, CIA की रीमेक है। हालांकि ऐसा होने की संभावना न के बराबर है। क्योंकि राजकुमार हिरानी रीमेक फिल्में बनाने में विश्वास रखने वाले फिल्ममेकर नहीं हैं।
फिल्म डंकी के बारे में
‘डंकी’ में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं। ‘डंकी’ 2023 क्रिसमस पर रिलीज़ होनी है। फिल्म की ऑफिशियल इंडिया रिलीज़ डेट अभी अनाउंस होनी बाकी है।





