फराह खान डायरेक्शन की दुनिया में लौटने की तैयारी कर रही हैं। निर्देशक के तौर पर फराह दो-तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें से एक वह शाहरुख खान के साथ बनाना चाहती हैं।
Shahrukh Khan – Farah Khan: भारत के मुख्य त्योहारों में से एक दिवाली जल्द ही आने वाली है। हर कोई इस त्योहार को मनाने के बॉलीवुड में अपनी कोरियोग्राफी के लिए प्रसिद्ध फराह खान बेहतरीन डांसर होने के साथ ही एक शानदार निर्देशक भी हैं। जिन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। फराह की गिनती अब इंडस्ट्री के नामी निर्देशकों में होती है, जिन्होंने बॉलीवुड को ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी कई फिल्में दी हैं। पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर दूर चल रहीं फराह खान को लेकर एक खबर आ रही है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फराह खान कुछ फिल्मों पर काम कर रही हैं, जिनमें से एक शाहरुख खान के साथ होगी। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा..
साथ काम करेंगे शाहरुख-फराह

फराह खान निर्देशन की दुनिया में लौटने की तैयारी कर रही हैं। निर्देशक के तौर पर फराह दो-तीन स्क्रिप्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें से एक वह शाहरुख खान के साथ बनाना चाहती हैं। किंग खान के साथ ही फराह, भूषण कुमार और रोहित शेट्टी के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। एक रिपोर्ट ने अनुसार, फराह खान, ‘मैं हूं ना’ जैसी ही एक स्क्रिप्ट के लिए शाहरुख खान के साथ काम कर रही हैं।
फराह की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे शाहरुख खान?
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि, ‘फराह शाहरुख खान द्वारा निर्मित मैं हूं ना की तर्ज पर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। इस पर जल्द ही रेड चिलीज के शेयरहोल्डर्स के साथ बातचीत की जाएगी।’
भूषण कुमार की फिल्म की बात करें तो, कथित तौर पर फराह ने चुपके-चुपके के सीक्वल के लिए एक स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक स्क्रिप्ट तैयार है, लेकिन मेकर्स ने अभी तक फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं सोची है। वहीं रोहित शेट्टी के साथ वाली फिल्म पर अभी बातचीत चल रही है।
फराह खान का वर्क फ्रंट
फराह खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई ‘हैप्पी न्यू ईयर’ थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
इसके साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो फराह खान जल्द ही मशहूर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज की कुर्सी पर बैठी नजर आएंगी। उनके साथ जजेस के तौर पर एक्टर अरशद वारसी और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा नजर आएंगे।





