शाहिद कपूर बाॅलीवुड के क्यूट और चाकलेट बाॅय माने जाते हैं। उन्होंने जब से फिल्मों में डेब्यू किया है। तब से ही बाॅलीवुड में उनके लुक्स के कारण शुरुआत से काफी लोग उनके दीवाने हो गए थे। उन्होंने साल 2015 में शादी की थी। उनकी शादी के पहले उनके कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़े थे। जिनके बारे में आईये जानते है उनके रिलेशनशिप के बारे में।
करीना से चला था लंबा अफेयर
दरअसल नेहा धूपिया के शो में जब नेहा ने शाहिद से पूछा था कि क्या वे किसी को-स्टार्स के प्यार में पड़े हैं? इस पर जवाब देते हुए एक्टर ने कहा था, “मैं दो बार अपने को-स्टार्स से प्यार कर बैठा था। जिनमें से एक तो आज बहुत ही पॉपुलर हैं, लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया था।” शाहिद के इस जवाब के बाद लोग करीना कपूर का नाम गेस करने लगे थे। गौरतलब है कि एक दौर में करीना और शाहिद के अफेयर के किस्से हैडलाइन बना करते थे।

दोनों की ये जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद थी। ऐसे में करीना और शाहिद ने ब्रेकअप का ऐलान करके सभी को हैरान कर दिया था। करीना खुद मान चुकी हैं कि फिदा की शूटिंग के समय वे शाहिद कपूर की तरफ अट्रैक्ट हुई थीं। करीना कपूर के अलावा, शाहिद कपूर का नाम विद्या बालन के साथ भी जुड़ चुका है। कहा जाता है कि फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया।
कई फिल्मों में किया साथ में काम
शाहिद कपूर और करीना कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पंसद आती है। इन दोनों की फिल्म’ जब वी मेट’ दोनों की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। हालांकि अब दोनों ने काफी लंबे समय से साथ में फिल्म नहीं की है।





