
Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर Shahid Kapoor अपनी अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म शाहिद पहली बार बी-टाउन ब्यूटी क्वीन कृति सेनन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं. जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. मगर इसी बीच शाहिद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर फैंस भी हंस-हंस कर लोट पोट हो गए हैं.
शाहिद का वायरल वीडियो
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें शाहिद का नया अवतार देखने को मिल रहा है. शाहिद ने सर पर घूंघट ओढ़ रखा है. वहीं एक्टर तू मोटा कितना हो गया गाने पर एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं. जिसे देखने के बाद फैंस की हंसी नहीं रुक रही है. ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो ने फनी रिएक्शन दिए हैं.
View this post on Instagram
यूजर्स ने किए फनी कमेंट
शाहिद कपूर की इस वीडियो पर ना सिर्फ फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी फनी कमेंट कर रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने लिखा, जॉनी लिवरिंग. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कबीर सिंह से कबीरा भाभी. एक अन्य यूजर ने लिखा, मुझे इस आंटी के मेरी जिंदगी में रोज आने से कोई आपत्ति नहीं है.
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहित कपूर की अपकमिंग फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की बात करें तो, इस फिल्म में शाहिद वैज्ञानिक का रोल अदा कर रहे हैं. वहीं कृति सेनन रोबोट के किरदार में नजर आ रही हैं. ऐसे में शाहिद और कृति की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग होने वाली है. वहीं फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे. ये फिल्म 9 फरवरी 2024 को रिलीज की जाएगी.




