Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी न्यूली रिलीज्ड मूवी डंकी को लेकर काफी चर्चा में हैं. फिल्म बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं डंकी को दर्शकों का भी काफी अच्छी रिस्पॉन्स मिल रहा है. डंकी इस साल किंग खान की तीसरी हिट फिल्म बनने जा रही है. इससे पहले पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी हैं.
पठान और जवान थी बड़ी फिल्में
शाहरुख खान स्टारर डंकी की कहानी एक इमोशनल रोलर-कोस्टर की तरह है. तो वहीं पठान और जवान का नाम साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार है. हालांकि किंग खान खुद इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान कहते हैं कि, हम फिल्मों का बहुत ज्यादा विष्लेषण करते हैं. वहीं हमारा ध्यान लोगों की पसंद और अच्छे कंटेंट पर होता है. फिल्में मनोरंजन के लिए बनती हैं. ऐसे में थीम ज्यादा मायने नहीं रखती है. मैं पठान और जवान को बड़ी फिल्म नहीं मानता हूं. वो साधारण रुप से महज मनोरंजक फिल्में हैं.

विदेश में रह रहे भारतीयों से जुड़ी है डंकी
डंकी के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान कहते हैं कि, डंकी दर्शकों के साथ जुड़ने में कामयाब रही है. खासकर जो भारतीय ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में रहते हैं. वो इस फिल्म से बेहतर तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं. फिल्म में NRI के अनुभवों को दर्शाया गया है. ऐसे में डंकी देखते समय सभी ने वो भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया होगा. बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में डंकी बंपर कमाई कर रही है. जिससे साफ है कि, डंकी किंग खान की साल की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बनने वाली है.

डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी ने वीक डे में भी ग्रैंड ओपनिंग की है. फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि डंकी का फर्स्ट डे कलेक्शन पठान (57 करोड़) और जवान (74 करोड़) से काफी कम है. वहीं डंकी को टक्कर देने के लिए प्रभास की फिल्म सालार भी सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सालार और डंकी में से किसे दर्शकों का अधिक प्यार मिलता है.





