Dunki: शाहरुख खान की साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म डंकी (Dunki) का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार था. वहीं पठान और जवान के बाद शाहरुख खान ने 21 दिसंबर की सुबह फिर से बॉक्स ऑफिस पर एंट्री कर दी है. वहीं फिल्म की रिलीजिंग के साथ ही किंग खान के फैंस ने मुंबई के थिएटर्स को जश्न के मंच में तब्दील कर दिया है. जिसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसपर शाहरुख ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है.
डंकी का डंका
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी का फर्स्ट शो सुबह तड़के ही थिएटर्स में लग गया था. ऐसे में मुंबई के बांद्रा में स्थित थिएटर गेटी गैलेक्सी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के पहले ही फैंस ने डंकी का स्वागत पटाखों के शोर से किया है.

ढोल नगाड़ों से किया स्वागत
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, थिएटर के बाहर डंकी का बड़ा सा पोस्टर लगा है. जिसमें शाहरुख खान नजर आ रहे हैं. ऐसे में फर्स्ट शो शुरु होने से पहले फैंस ने ढोल नगाड़ों के साथ डंकी का स्वागत किया है. इसी बीच किंग खान के पोस्टर से ढेर सारे पटाखों की झड़ी लगती दिखाई दे रही है. जिसके साथ ऑडियन्स भी शोर मचा कर डंकी का वेलकम कर रही है. इस वीडियो से साफ है कि फैंस भी राजकुमार हिरानी और किंग खान की कहानी देखने के लिए उत्सुक हैं.
शाहरुख का रिएक्शन
गेटी गैलेक्सी के बाहर हुई इस शानदार आतिशबाजी को देखकर शाहरुख खान ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है. शाहरुख ने वीडियो पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, “अरे अब पिक्चर देखने तो जाओ या बाहर ही कुश्ती करते रहोगे. जाएये अंदर फिल्म देखिए और मुझे बताइए अगर आपको मजा आए तो.” इसी के साथ किंग खान ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने लिखा कि, “सभी लोगों और खासकर लड़कियों को धन्यवाद. आपका शो अच्छा हो और उम्मीद है कि डंकी आपका भरपूर मनोरंजन करेगी.”
Arre ab picture dekhne toh jao ya bahar hi kushti karte rahoge. Go in see the movie and tell me if u all enjoyed it. #Dunki https://t.co/axzMP8NZQN
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 21, 2023
डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म में शाहरुख के अपोसिट तापसी पन्नू मुख्य भूमिका निभा रही हैं. इसके अलावा फिल्म में विक्की कौशल, विक्रम कोचर और बोमन ईरानी अहम रोल अदा कर रहे हैं. डंकी प्रभास की फिल्म सालार से 1 दिन पहले 21 दिसंबर को रिलीज हुई है. वहीं 22 दिसंबर को प्रभास की फिल्म सालार भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.





