Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सूर्खियों में हैं. पिछले साल बैक टू बैक 3 सुपरहिट फिल्में देने के बाद फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बेशक Shah Rukh Khan के सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. मगर किंग खान क्रिकेट मैच देखने यूएई पहुंच गए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मैच में पठान की एंट्री
अरब देश यूएई में इन दिनों T20 मैच चल रहा है. जिसमें शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने भी हिस्सा लिया है. KKR का नाम यहां अबु धाबी नाईट राइडर्स है. जिसे सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान भी यूएई पहुंच गए हैं. UAE T20 लीग में शाहरुख खान की एंट्री के वीडियो ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी है. इस वीडियो में शाहरुख आंद्रे रसल सहित कई खिलाड़ियों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं. वहीं स्टेडियम में मौजूद शाहरुख फैंस को फ्लाइंग किस देते दिखाई दे रहे हैं. शाहरुख के इस वीडियो पर पठान फिल्म का टाइटल सॉन्ग लगा है. जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. ऐसे में सिल्वर स्क्रीन पर ना सही, मगर वायरल वीडियो में अपने फेवरेट सुपरस्टार को देखकर फैंस भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.
View this post on Instagram
शाहरुख का वर्कफ्रंट
पिछले साल 2023 में शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान, जवान और डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. जिसके बाद धूम 4 सहित कई फिल्मों के साथ शाहरुख का नाम जुड़ रहा है. हालांकि किंग खान ने अभी तक अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है.





