Shah Rukh Khan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की सुपरहिट फिल्म स्वदेश तो आपने जरुर देखी होगी. इस फिल्म को आज भी बड़े पर्दे की एवरग्रीन फिल्मों में गिना जाता है. वहीं फिल्म का गाना पल पल है भारी भी सुपरहिट रहा था. इस गाने को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. हालांकि अब मशहूर प्लेबैक सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य ने गाने से जुड़ा मजेदार खुलासा किया है.
होटर रुम में शूट हुआ सॉन्ग
स्वदेश की सॉन्ग रिकॉर्डिंग का जिक्र करते हुए मधुश्री कहती हैं कि, “पल पल है भारी गाने के लिए ए.आर.रहमान को अचानक फोन किया गया था. मुझे बताया कि, फिल्म की शूटिंग अगले दिन के लिए पोस्टपोन कर दी गई है. आज एक जरुरी गाने की रिकॉर्डिंग होनी है. वैसे तो फिल्म में सारे गाने अल्का यागनिक ने गाए थे. तो सभी को लगा ये गाना भी वही रिकॉर्ड करेंगी. मगर ऐसा नहीं हुआ. 7-8 मिनट के इस गाने में 3 अलग-अलग राग थीं. जिसे फॉलो करना काफी मुश्किल टास्क था.”

मधुश्री बताती हैं कि, “गाने को एक होटल के कमरे में शूट किया गया था. जहां सिंगर के आस-पास 20-25 लोग मौजूद थे. शाहरुख खान से लेकर गाने के लेखक जावेद अख्तर, फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर और उनकी पूरी टीम कमरे में थी. ऐसे में दबाव काफी ज्यादा था. ऐसे में मैं बिपता शब्द पर लड़खड़ाई तो जावेद अख्तर ने मुझे फौरन टोंक दिया था.”
रहमान ने किया ब्रेक
मधुश्री बताती हैं कि, “मुझे नर्वस देखकर ए.आर.रहमान ने ब्रेक लेने के लिए कहा और अपनी कुर्सी को घुमाकर मेरे सामने रख दिया. जिससे मैं किसी को नजर ना आऊं और ना ही मैं किसी को देख सकती थी. रहमान का ये जुगाड़ गेम चेंजर साबित हुआ. जिसके बाद मैं बिना किसी स्ट्रेस के गा सकती थी.”

मधुश्री को हुआ संदेह
मधुश्री कहती हैं कि, “रिकॉर्डिंग खत्म होने के बाद मुझे शक था कि मेरी आवाज इस गाने में आएगी या नहीं. रहमान ने मुझे यकीन दिलवाया कि गाने के फाइनल कट में उनकी आवाज जरुर होगी. वहीं जब मुझे गाने के म्यूजिक लॉन्च का बुलावा मिला. तब मुझे यकीन हो गया कि इस गाने में मेरी भी आवाज है.”





