Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस उनसे पागलों की तरह प्यार करते हैं. वहीं शाहरुख भी अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. इसी कड़ी में शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर ‘Ask SRK’ सेशन ऑर्गेनाइज किया. वहीं 31 मिनट के इस सेशन में जब एक फैन ने शाहरुख को सिगरेट पीना का ऑफर दिया. तो किंग खान ने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब देकर कई लोगों का दिल जीत लिया.
दरअसल 25 जून 1992 में शाहरुख खान ने फिल्म ‘दीवाना’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. वहीं बीते रविवार को शाहरुख को फिल्म इंडस्ट्री में आए 31 साल पूरे हो चुके हैं. जिसकी खुशी में ट्विटर पर 31 मिनट का ‘Ask SRK’ सेशन रखकर किंग खान अपने फैंस से रुबरु हुए थे. ऐसे में इंटरैक्शन के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि, क्या आप साथ में सिगरेट पीने चलोगे. तो किंग खान ने मजाकिया मूड में जवाब देते हुए कहा कि, मैं अपनी बुरी आदतें अकेले की करता हूं.

किंग खान का जवाब सुनने के बाद बेशक उनके फैंस मुस्कुराने लगे. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय पर शाहरुख खान दिन में 100 सिगरेट, 30 कप ब्लैक कॉफी और 6 पैक लगा लिया करते थे. जिसका खुलासा खुद किंग खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.
साल 2011 की बात है. एक फैन के साथ अपना स्मोकिंग एडिक्शन शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कहा था कि, मैं काम में इतना व्यस्त रहता हूं कि मैं सो नहीं पाता हूं. मैं लगभग 100 सिगरेट पी लेता हूं और खाना खाना तो पूरी तरह से भूल ही जाता हूं. साथ ही मैं पानी भी नहीं पीता हूं. इसकी जगह पर मैं 30 कप ब्लैक कॉफी और 6 पैक लगा लेता हूं. लेकिन मैं अपना जितना कम ख्याल रखता हूं. लोग उतना ही ज्यादा मेरा ध्यान रखते हैं.
ये भी पढ़ें – व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर में नीता अंबानी ने पहनी लाखों की साड़ी, आपको भी हैरान कर देगी इस पिंक पटोला साड़ी की कीमत
जाहिर है कुछ बुरी आदतों के बावजूद किंग खान को इंडस्ट्री का सबसे चहेता एक्टर माना जाता है. कई दशकों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले शाहरुख खान ने 4 साल के ब्रेक के बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. वहीं शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राह्म स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे.

शाहरुख खान के करंट वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ के साथ पर्दे पर एंट्री करेंगे. शाहरुख की ये मच अवेटेड फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. वहीं साउथ फिल्म मेकर ऐटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेथुपत्ती लीड रोल में नजर आएंगे. इसको अलावा शाहरुख जल्दी ही राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में भी अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करते दखाई देंगे.





