Nita Ambani: प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा इन दिनों काफी सूर्खियां बटोर रहा है. इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी ज़िल बाइडेन ने पीएम मोदी को व्हाइट हाउस में डिनर के लिए इनवाइट किया था. वहीं इस डिनर पार्टी में हिन्दुस्तान की कई मशहूर हस्तियों ने भी हिस्सा लिया. जिसमें सबसे पहला नाम एशिया के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी का भी शामिल है. (Nita Ambani)
मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ व्हाइट हाउस में ऑर्गेनाइज स्टेट डिनर पार्टी में शिरकत की. मगर हर बार की तरह इस बार भी नीता अंबानी अपने शानदार लुक से पार्टी का सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन गईं. पिंक पटोला साड़ी में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. वहीं साड़ी के साथ नीता अंबानी ने डायमंड की ज्वैलरी भी कैरी की थी. मगर आपको जानकर हौरानी होगी कि नीता अंबानी की सिंपल दिखने वाली साड़ी की कीमत लाखों में थी.
ये भी पढ़ें – Salman Khan Movie: फेमस सीरीज ‘फ्रेंड्स’ की कॉपी है सलमान की फिल्म का ये सीन, सोशल मीडिया पर वारयल हुआ वीडियो
जी हां, दरअसल व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान नीता अंबानी ने ट्रेडिशनल गुजराती डबल इक्कत पटोला साड़ी पहनी थी. वहीं साड़ी के बॉर्डर और पल्लू पर हाथ से कढ़ाई की गई थी. इस साड़ी के साथ नीता अंबानी ने बिल्कुल लाइट मेकअप कैरी किया था. वहीं माथे पर बिंदी और डायमंड ज्वैलरी ने नीता अंबानी के लुक में चार चांद लगा दिया था.

व्हाइट हाउस में मौजूद नीता अंबानी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं नीता की साड़ी की कीमत जानने के बाद कई लोगों के होश उड़ गए हैं. बता दें कि, नीता अंबानी की ये पिंक पटोला साड़ी 1 लाख 40 हजार रुपए की है. जिसे फेमस फैशन डिजाइनर निर्मल साल्वी ने डिजाइन किया है. रेशम की इस साड़ी पर सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई है. जिससे नीता अंबानी का लुक काफी क्लासी दिखाई दे रहा है. वहीं अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए नीता अंबानी ने लेयर्ड पर्ल नेकलेस, डायमंड के कड़े और खूबसूरत ईयरिंग्स भी पहने थे. इसके अलावा हल्के से कर्ल खुले बाल भी नीता अंबानी के ट्रेडिशनल लुक पर परफेक्टली सूट कर रहे थे.
जाहिर है, अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में अपनी यूनीक और आकर्षक स्टाइलिंग के चलते नीता अंबानी एक बार फिर से इंडियन फैशन आइकॉन बन गई हैं. वहीं व्हाइट हाउस में भारतीय पंरपरा की बेहतरीन छवि पेश करने के लिए देश में भी नीता अंबानी की काफी तारीफ हो रही है.






