यूट्यूबर सीमा हैदर प्रेग्नेंट हैं वह पांचवी बार मां बनने वाली है। ऐसे में पहली बार उनका बेबी बंप इस वीडियो में दिखाई दे रहा है।
Seema Haider Viral Video: सोशल मीडिया क्वीन बनी सीमा हैदर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं वह पांचवी बार मां बनने वाली है। ऐसे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। हमेशा साड़ी और लहंगे में रहने वाली सीमा इन दिनों खूब मॉर्डन हो गई हैं। उनका इस ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा है।
इस वीडियो में दिखा बेबी बंप

बता दें, सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर अपने प्यार सचिन मीणा के लिए इंडिया आई थी तब से ही वह भारत में रह रही हैं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ऐसे में यूट्यूब की तरफ से सीमा हैदर को पहला गिफ्ट भिजवाया गया है। ये यूट्यूब का सिल्वर बटन है। जिसे सीमा ने अपने परिवार के साथ घर की छत पर खोला है। इस दौरान सीमा हैदर ने अपना ये वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने सूट पहना है और उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है जो जमकर वायरल भी हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है ऐसे में हर कोई उनके बेबी बंप को लेकर चर्चे कर रहा है। इसके साथ ही नेटिजंस सीमा हैदर के प्रेग्नेंसी की जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सीमा हैदर ने खुद दी थी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर
आपको बता दें कि इन खबर ऑफिशियल के एक इंटरव्यू के दौरान सीमा हैदर ने साल 2024 में सचिन के बच्चे की मां बनने की खबर दी थी। सीमा हैदर ने यह बात सचिन और उनके परिवार के सामने मीडिया को बताई। सचिन के पिता ने भी सीमा हैदर का हाथ देखकर इस बात का दावा किया है कि लड़का होने वाला है। प्रेगनेंसी की पुष्टि खुद सीमा ने की है।





