Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ को लेकर काफी सूर्खियों में हैं. इस फिल्म में सारा स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का किरदार अदा कर रही हैं. वहीं सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म की कहानी भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरित है. ऐसे में सारा के फैंस उन्हें देशभक्ति के रंग में रंगा देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. मगर सिनेमाघरों में फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है. मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला ले लिया है.

फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का नया मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है. करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है. जिसमें सारा अली खान सफेद साड़ी में रोडियो पर बात करती नजर आ रही हैं. सफेद सूती साड़ी में सारा ने खुद को उषा मेहता के किरदार में ढालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म का मोशन पोस्टर साझा करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, ‘आजाद आवाजें, कैद नहीं होती, ‘ऐ वतन मेरे वतन’…जल्दी आ रही है केवल प्राइम वीडियो पर.’
ओटीटी पर आएगी फिल्म
पिछले काफी समय से सिनेमाघरों में देशभक्ति पर आधारित फिल्में देखने को नहीं मिली है. ऐसे में स्वतंत्रता संग्राम की झलक पेश करने वाली सारा की इस फिल्म का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार था. मगर मेकर्स ने फिल्म को थिएटर्स की बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है. वहीं प्राइम वीडियो पर भारत के अलावा इस फिल्म को 240 देशों में रिलीज किया जाएगा.

फिल्म की कहानी
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की स्टोरी लाइन पर बात करें तो फिल्म उषा मेहता की जिंदगी पर आधारित है. मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई के दौरान उषा के अंदर का स्वतंत्रता सेनानी जाग उठता है. जिसके बाद वो 1942 में होने वाले भारत छोड़ों आंदोलन में अहम भूमिका निभाती हैं. वहीं उषा के किरदार में जान फूंकने के लिए सारा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है. हालांकि ये पहली बार है जब सारा देशभक्ति पर आधारित फिल्म में लीड रोल अदा कर रही हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सारा का देश प्रेम वाला अवतार दर्शकों का कितना पसंद आता है.
ये भी पढ़ें – सनी देओल ने सलमान खान के साथ शेयर की तस्वीर, टाइगर 3 की कामयाबी पर दबंग खान को दी बधाई, लिखा – ‘जीत गए’





