
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपने कैच को लेकर अंपेयरों संग बहस की, जो उन पर भारी पड़ गई। BCCI ने उन पर मोटा जुर्माना ठोका है। आरआरआर के कप्तान को अपनी मैच की फीस में 30 फीसदी मैच फीस गवानी पड़ी है।
आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान की पारी के दौरान मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरआर के कप्तान संजू सैमसन अंपायर से भिड़ गए। यह पूरा विवाद सैमसन के कैच को लेकर हुआ। संजू का विकेट निर्णायक साबित हुआ और इसके बाद राजस्थान की टीम को हार का भी सामना करना पड़ा। सैमसन के कैच पर विवाद हुआ और यहीं से मैच पलट गया। सैमसन ने अंपायर से दिल्ली के फील्डर शाई होप का पैर बाउंड्री लाइन पर छूने को लेकर बहस भी की। हालांकि, अंपायरों ने फैसला दिल्ली के पक्ष में दिया।
सैमसन के कैच पर हुआ विवाद
राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में मुकेश की गेंद पर सैमसन का होप ने बाउंड्री पर कैच लिया। कैच लेने के दौरान उनके जूते बाउंड्री लाइन से छूते दिखे। हालांकि, तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। रिप्ले में ऐसा प्रतीत हुआ कि होप के पैर रोप को छू रहे हैं। हालांकि, थर्ड अंपायर ने इसे आउट दिया। कमेंटेटर और राजस्थान का डग आउट इस फैसले से हैरान रह गया। कमेंटेटरों को लगा कि होप के पैर छू रहे थे। थर्ड अंपायर द्वारा आउट का फैसला आने के बाद सैमसन ने अंपायर से बहस भी की और रिव्यू भी मांगा, लेकिन इसे नहीं माना गया।
उन्होंने 46 गेंद में 86 रन बनाए। उन्होंने आठ चौके, छह छक्के लगाए। सैमसन जिस वक्त अंपायर से बहस कर रहे थे, तब दिल्ली की टीम के मालिक पार्थ जिंदल स्टेडियम में मौजूद थे और उनका रिएक्शन वायरल हो गया है। वह काफी गुस्से में दिख रहे थे और बार-बार आउट आउट चिल्लाते हुए दिख रहे थे। साथ ही सैमसन को मैदान से बाहर जाने का इशारा भी कर रहे थे।
Sanju Samson and Kumar Sangakkara everyone wasn’t happy when Umpires giving Sanju out. pic.twitter.com/9Onw3ABWRf
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) May 7, 2024
Worst umpire Sanju Samson clearly not out 😡😡#SanjuSamson #RajasthanRoyals #DelhiCapital #RRvDC #DCvsRR #IPLCricket2024 #IPL2024 #Delhi #RishabhPant #JanhviKapoor #GeneralElectionN0W #AliaBhatt #NarendraModi pic.twitter.com/FJoeUSZ4DZ
— Sandeep Sharma (@S_SharmaOffical) May 7, 2024
संजू सैमसन पर BCCI का बड़ा एक्शन
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में संजू सैमसन 46 गेंदों पर 86 रन बनाकर आउट हुए थे। इस पारी में संजू सैमसन ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे। लेकिन वह 16वें ओवर में कैच आउट हो गए थे। उन्होंने मुकेश कुमार की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाया, जिस पर बाउंड्री लाइन पर खड़े शाई होप ने कैच पकड़ लिया। थर्ड अंपायर्स ने उन्हें आउट करार दिया था। लेकिन वह आउट होने बाद अंपायर्स के बहस करते हुए नजर आए थे। ऐसे में अब बीसीसीआई ने अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिए विराट कोहली पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया गया है।
BCCI ने जारी की प्रेस रिलीज
बीसीसीआई ने संजू सैमसन पर जुर्माना लगाते हुए एक प्रेस रिलीज जारी की है। प्रेस रिलीज बीसीसीआई ने कहा है कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच 56 के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। सैमसन ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत लेवल 1 का अपराध किया है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।
विराट कोहली को भी मिली सजा
इससे पहले विराट कोहली को भी अंपायर्स से बहस करने के जुर्माना लग चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमों के बीच खेले गए मैच के दौरान विराट कोहली अंपायर्स से बहस करते हुए नजर आए थे। वह फुल टॉस गेंद पर आउट हो गए थे। उनका मानना था कि ये गेंद कमर से ऊपर थी। लेकिन अंपायर्स ने उन्हें आउट करार दिया था। जिसके बाद पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अंपायर्स से बहस की थी। जिसके चलते बीसीसीआई ने विराट कोहली पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था।




