Love and War: संजय लीला भंसाली की फिल्मों का फैंस को भी इंतजार रहता है. भंसाली इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म इंशाल्लाह को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. मगर इसी बीच उन्होंने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है. जिसका टाइटल लव एंड वॉर (Love and War) होगा. वहीं इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल का लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा.
लव एंड वॉर की रिलीज डेट
संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. ऐसे में फैंस फिल्म की रिलीज डेट जानने को बेसब्र हुए जा रहे हैं. बता दें कि, 24 जनवरी को भंसाली ने फिल्म की अनाउंसमेंट की है. वहीं ये फिल्म अगले साल 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है.

आलिया ने शेयर की जानकारी
फिल्म की जानकारी आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है. जिसमें फिल्म की सभी डीटेल्स देखी जा सकती हैं. इस पोस्टर में लिखा है, हम आपके लिए संजय लीला भंसाली की एपिक सागा लाएं हैं. लव एंड वॉर. मिलते हैं क्रिसमस 2025 पर. इसी के साथ पोस्टर पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने भी अपना ऑटोग्राफ दिया है.
स्टार कास्ट का वर्कफ्रंट
संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी और रणबीर कपूर सांवरिया में काम कर चुके हैं. मगर विक्की कौशल पहली बार भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे. वहीं तीनों स्टार्स के वर्क्रफंट की बात करें, तो आलिया को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ देखा गया था. इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर पिछले साल 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं. वही मेगा क्लैश के बावजूद दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं.





