Samantha Ruth Prabhu: साउथ सुपस्टार समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. वहीं इन दिनों समांथा की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसमें समांथा का पुराना टैटू नजर आ रहा है. खबरों की माने तो नागा चैतन्य से सारे रिश्ते तोड़ने के बावजूद समांथा ने नागा के नाम का टैटू अभी तक रिमूव नहीं किया है.
हाल ही में एक इवेंट के दौरान समांथा ने क्रॉप टॉप पहना था. जिसमें समांथा के रिब पर बना टैटू साफ नजर आ रहा था. वहीं कई फैंस ने समांथा के टैटू को फौरन नोटिस कर लिया था. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने समांथा की फोटो पर कमेंट्स का बाढ़ ला दी. यूजर्स के अनुसार, समांथा नागा चैतन्य के साथ रिलेशनशिप से तो मूव ऑन कर गई हैं. मगर नागा के नाम का टैटू उन्होंने अभी तक रिमूव नहीं किया है.

दरअसल समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य को फेमस सेलेब्रिटी कपल्स में गिना जाता था. मगर पिछले साल दोनों कपल्स ने अलग होने का फैसला लिया और जल्दी ही दोनों का तलाक भी हो गया. हालांकि नागा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद समांथा ने दो साल पहले अपनी कमर पर एक टैटू बनवाया था. इस टौटू में ‘Chay’ लिखा था.
ये भी पढ़ें – Kangana Ranaut: हरिद्वार और केदारनाथ की यात्रा पर निकली अभिनेत्री कंगना रनौत, आगामी लोकसभा चुनावों पर की बड़ी टिप्पणी
कुछ लोगों के अनुसार समांथा की कमर पर लिखा ‘चै’ नागा चैतन्स के नाम से संबधित था. तो वहीं कई फैंस ने इस टैटू को समांथा की पहली फिल्म ‘ये मैया चेसावे’ से जोड़ दिया. बता दें कि 2010 में रिलीज हुई इसी फिल्म से समांथा ने टॉलीवुड में डेब्यू किया था. वहीं फिल्म में समांथा के अपोसिट नागा चैतन्य को कास्ट किया गया था.
गौरतलब है कि, समांथा इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इस सीरीज में समांथा के अपोसिट वरुण धवन लीड रोल में नजर आएंगे. ऐसे मे देखना दिलचस्प होगा कि समांथा और वरुण की जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.





