Kangana Ranaut: अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं कंगना को बी-टाउन की बोल्ड अभिनेत्रियों में गिना जाता है. कंगना का बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है. वहीं कंगना का खौफ इस कदर बरकरार है कि पैपाराजी को भी कंगना से बात करने में डर लगता है.
दरअसल अभिनेत्री कंगना रनौत को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. जहां पैपाराजी से बात करते हुए कंगना ने कहा कि, मैं हरिद्वार जा रही हूं. वैसे आप लोगों ने पूछा तो नहीं, लेकिन मैंने सोचा मैं बता देती हूं. वरना आप सोचेंगे कि मैं इतना सज धज के कहां जा रहू हूं. मैं गंगा आरती करने जा रही हूं और कल केदारनाथ के लिए निकलूंगी.
View this post on Instagram
वहीं कंगना की बात सुनकर पैपाराजी ने कहा कि, हमें थोड़ा डर लगता है आपसे बात करने में. जिसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि, डर बिल्कुल लगना चाहिए. अगर आप समझदार हैं तो आपको डर लगना चाहिए.
बता दें कि, कंगना ने रविवार की रात हरिद्वार में हो रही गंगा आरती में शिरकत की थी. इस दौरान मीडिया से रुबरु होने के दौरान कंगना ने आगामी लोकसभा चुनावों पर भी टिप्पणी की थी. लोकसभा चुनावों पर बात करते हुए कंगना ने दो टूक कहा था कि, 2024 के आम चुनावों में वही होगा जो 2014 के लोकसभा चुनावों में हुआ था. कंगना का ये बयान काफी वायरल हो रहा है.

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कंगना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं कंगना जल्दी ही साउथ मूवी की रिमेक ‘चंद्रमुखी 2’ में भी नर्तकी के रोल में नजर आएंगी.





