साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कुछ जोड़ियां काफी प्रसिद्ध थी। इन जोड़ियों पूरी इंडस्ट्री काफी सुर्खियां बटोरी थी। कुछ ऐसी ही जोड़ी थी समांथा और नागाचैतन्य की। जिन्होंने साल 2017 में एक-दूसरे से की थी लेकिन कुछ साल पहले दोनों ही एक-दूसरे से अलग भी हो गए। इसी बीच समांथा का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें वें अपनी पुराने दिनों को याद करते हुए नागाचैतन्य के बारे में बड़ा खुलासा कर रही हैं।
एक-दूसरे के प्यार में पागल थे
दरअसल साल 2019 में सामंथा तेलुगू शो ‘फीट अप विद द स्टार्स’ में शामिल हुई थीं। इस दौरान सामंथा ने अपने पति नागा चैतन्य के बारे में खूब सारी बातें की थीं। इतना ही नहीं, सामंथा ने नागा को ‘हसबैंड मटेरियल’ बताया था। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था कि, नागा ने उन्हें कुछ नहीं से बहुत कुछ तक जाना है। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि, एक इंसान के रूप में हम सब काफी सारी गलतियां करते हैं। नागा ने भी मुझे कई गलतियां करते हुए देखा है। ये एक बड़ी बात है कि, जो चीजें आपको अपने पार्टनर में पसंद नहीं हैं, आप इसके बावजूद उसे प्यार करते हैं।

इसके आगे सामंथा ने ये भी बताया था कि, वह नागा चैतन्य संग शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। साथ ही अपना एक बेडरूम सीक्रेट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, चाई की शादी उनके तकिए से हुई है। चाहे मैं उन्हें कितना भी गले लगाना चाहती हूं, लेकिन हमारे बीच हमेशा उनका तकिया रहता है। वैसे अब मैं इससे ज्यादा कुछ कहूंगी, तो वह मुझे मार डालेंगे। मुझे लगता है कि, मैंने काफी कुछ कह दिया है। बता दें कि, सामंथा नागा को प्यार से चाई कहती हैं।
गोवा में की थी शादी
वही आपको बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा की पहली मुलाकात साल 2009 में एक फिल्म के सेट पर हुई थी। यहां पर सामंथा ने नागा को पहली नजर में ही अपना दिल दे दिया था। हालांकि, दोनों के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी और फिर धीरे-धीरे नागा को भी एक्ट्रेस से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ को एंजॉय किया।

नागा और सामंथा ने साल 2017 में गोवा में शादी रचाई थी। दोनों की शादी लंबे समय तक चर्चाओं में रही थी। क्योंकि दावा किया जाता है कि, दोनों की शादी में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इतना ही नहीं, कपल की शादी दक्षिण भारतीय और फिर ईसाई रीति-रिवाज से हुई थी। हालांकि, अब दोनों के रिश्ते का दुखत अंत हो गया है





