
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर खूब चर्चा में हैं. वहीं 10 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. हालांकि ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सलमान ने फिल्म के एक गाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सलमान खान के अनुसार गाने की शूटिंग करते समय कई लोग उनके खिलाफ चले गए थे. तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें घमंडी करार दे दिया था.
दरअसल सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नइयो लगदा’ सुपरहिट सॉन्ग साबित हुआ है. वहीं गाने को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है. मगर इस गाने को फिल्म का हिस्सा बनाने वाले दंबग खान बताते हैं कि, जब मैंने इस गाने को फिल्म में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था. तो सभी ने इसे 80 और 90 के दशक का गाना करार दे दिया था. सभी मेरे इस फैसले के खिलाफ थे. लेकिन मैं गाने को फिल्म का हिस्सा बनाने के फैसले पर अड़ा रहा. जिसके बाद लोगों ने मुझे घमंडी तक कह दिया. वहीं कुछ लोगों का मानना था कि लम्बे समय से पर्दे पर ना आने के कारण चीजों को लेकर मेरा टेस्ट बदल गया है.
ये भी पढ़ें – Shocking! राखी सावंत ने वीडियो बना रहे शख्स को दिया धक्का, वीडियो हुआ वायरल
सलमान ने आगे कहा कि, डायरेक्टर को गाना पसंद आया. गाने पर एक्टिंग करने वाले हीरो और हिरोइन भी खुश थे. इसलिए हमने फाइनली गाने को फिल्म में शामिल करना सही समझा. नतीजतन गाना स्क्रीन पर सुपरहिट साबित हुआ.
गौरतलब है कि, 2019 में आई फिल्म दंबग 3 के बाद सलमान खान पहली बार बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने जा रहे हैं. इससे पहले फिल्म अंतिम और फिल्म पठान में सलमान का अपीयरेंस देखने को मिला था. वहीं 2021 में सलमान की फिल्म राधे को भी जी 5 ऐप पर रिलीज किया गया था. ऐसे में सलमान की अपकमिंग मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म को ईद पर 21 अप्रैल के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा.




