Salman Khan Valentine Day plan: लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का नाम अब तक की टॉप एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, जिसमें ऐश्वर्या राय से लेकर कैटरीना कैफ तक का नाम भी शामिल हैं। हालांकि, सलमान को कभी उनका सच्चा प्यार नहीं मिल पाया। तभी तो आज भी वह अकेले हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, सलमान ने अपने वेलेंटाइन डे का प्लान जरूर बता दिया है। आइए आपको बताते हैं। Also Read: Rakhi Sawant को सिद्धार्थ-कियारा को देख आती है घिन, कपल्स को लेकर कही बड़ी बात

Salman Khan का वेलेंटाइन डे प्लान
दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने वेलेंटाइन डे के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक जर्नलिस्ट सलमान खान से पूछता है कि ‘वेलेंटाइन डे’ आने वाला है, तो क्या कुछ खास प्लानिंग है? तो इस पर सलमान कहते हैं, ”वेलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना भाई। या मेरा ही लेना देना है वैलेंटाइन्स डे से? आप सभी को वैलेंटाइन्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भला करे, सुरक्षित रहें।” Also Read: Akshay Kumar Nora Fatehi का डांस देख लोगों ने बंद की अपनी आंखें, कहा- ‘देख रहे हो…’
View this post on Instagram
वायरल हुआ सलमान का वीडियो
दरअसल, आज 14 फरवरी 2023 यानी वेलेंटाइन डे है। इस खास मौके पर सलमान का ये पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान के कुछ सीन्स भी जोड़े गए हैं, जिसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है। Also Read: पत्रलेखा ने पति राजकुमार राव संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा कपल



