Rakhi Sawant: अगर ये कहा जाए कि साल 2023 राखी सावंत के लिए एक बुरी शुरुआत थी, तो गलत नहीं होगा। क्योंकि इस साल की शुरुआत में ही उनकी जिंदगी में काफी कुछ घट गया। उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें धोखा दिया उनके साथ मारपीट की और दहेज की भी मांग की, ऐसा राखी सावंत का उन पर आरोप है। इस बीच राखी सावंत ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर बड़ी बात कही है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है?

कियारा और सिद्धार्थ पर राखी ने कही ये बात
दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि कपल्स को देख उन्हें घिन आती है। उन्होंने कहा, ”मुझे इतना सैड फील हो रहा है कि कियारा की शादी हुई और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी हुई और उनकी न्यूज अच्छी फेलनी चाहिए दुनिया में, इतनी पवित्र शादी है उनकी और मेरी गंदी न्यूज फैल रही है। मुझे इतना फील हो रहा है किसी भी शादी को देखती हूं तो मुझे घिन आती है। किसी भी लव बर्ड्स को देखकर रोना आता है। 14 फरवरी भी आ रही है।”
राखी के आदिल पर आरोप
बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर दहेज, मारपीट, रुपए और ज्वैलरी की चोरी जैसे आरोप लगाए हैं। फिलहाल, आदिल ओशिवाड़ा पुलिस की हिरासत में हैं। इस मामले में आगे पुलिस कार्रवाई कर रही है। देखना अब यह होगा कि आदिल को बेल मिल पाती है या नहीं।



