Sshura Khan: सलमान खान के घर में कुछ दिनों पहले ही शादी की शहनाई गूंजी थी. मलाइका अरोड़ा को तलाक देने के बाद सलमान के बड़े भाई अरबाज खान ने नई शादी जो रचाई थी. अरबाज ने खुद से 25 साल छोटी बेगम शूरा खान से निकाह किया. तो वहीं दबंग खान ने भी शादी में जमकर ठुमका लगाया था. हालांकि अरबाज और शूरा की शादी को ज्यादा समय भी नहीं बीता कि खान परिवार की नई बहू Sshura Khan पर मूसीबत टूट पड़ी है.
दरअसल शूरा खान इंटरनेट पर हैकिंग का शिकार हो गई थी. इसकी जानकारी भी खुद शूरा खान ने दी है. वैसे तो शूरा खान के ज्यादातर सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट हैं. मगर इसके बावजूद शूरा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया था. शूरा ने इस पूरी घटना को हैरान करने वाला बताया है.
शूरा खान ने बताया कि, उनका इंस्टाग्राम अकाउंट किसी ने हैक कर लिया था. जिसकी वजह से वो एक हफ्ते तक परेशान थीं. फिर उन्होंने इंस्टाग्राम और फेसबुक टीम की मदद से अपने अकाउंट को रिकवर कर लिया है. वहीं अकाउंट वापस मिलने के फौरन बाद शूरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

शूरा खान ने लिखा कि- ‘हेलो दोस्तों, पिछले हफ्ते मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था. ये काफी निराशाजनक था. लेकिन फेसबुक और इंस्टाग्राम टीम और मेरी सहेली शैली भूतरा की मदद से मुझे मेरा अकाउंट वापस मिल गया है. सभी लोगों को इस सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगी. वापस आकर अच्छा लग रहा है. ढेरा सारा प्यार – शूरा खान’
बता दें कि, शूरा खान शादी से पहले रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं. वहीं 24 दिसंबर को शूरा ने खुद से 25 साल बड़े एक्टर अरबाज खान ने शादी कर ली. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं. वहीं इन फोटोज में सलमान खान से लेकर सलीम खान और अरबाज मलाइका के बेटे अरहान खान ने भी शिरकत की थी. शादी के बाद भी दोनों कपल्स अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं. हनीमून से लेकर डिनर डेट, सैलून और रेस्टोरेंट में अरबाज और शूरा को अक्सर साथ में देखा जाता है.
खान परिवार की नई बहू शूरा खान की बात करें तो, उनका नाम बी-टाउन के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट में शुमार है. वहीं शूरा फेमस बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा टंडन की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं. यही वजह है कि, अरबाज और शूरा की शादी में रवीना टंडन ने भी शिरकत की थी. वहीं शादी में सलमान के साथ रवीना के ठुमकों ने खूब वाहवाही लूटी थी. बता दें कि, इंस्टाग्राम पर शूरा के 13 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.





