Tiger 3: बॉक्स ऑफिस की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) के ट्रेलर ने सभी के होश उड़ा दिए हैं. ट्रेलर में जहां सलमान के जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले हैं. तो वहीं कैटरीना की टॉवल फाइट ने सारी लाइमलाइट लूट ली है. ऐसे में ट्रेलर का क्रेज अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि, सलमान खान ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है.
इमरान हाशमी का विलेन लुक
सोमवार को रिलीज हुए ट्रेलर में सलमान और कैटरीना की एंट्री बेस्ट थी. मगर विलेन के रोल में इमरान का चेहरा काफी हद तक छिपा हुआ था. ऐसे में इमरान का विलेन अवतार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइडेट थे. वहीं भाई जान ने फैंस की एक्साइटमेंट पर ब्रेक लगाते हए इमरान का नया लुक शेयर कर दिया है. फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, आतिश अका इमरान खान करेगा आतिशबाजी टाइगर 3 में. ऐसी दुश्मनी में मजा ही कुछ और है. वहीं पोस्टर में इमरान हाशमी हाथ में बंदूक लिए ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं विलेन के रुप में भी इमरान ने फैंस का दिल जीत लिया है.

टाइगर 3 के ट्रेलर पर सेलेब्स का रिएक्शन
टाइगर 3 का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्साइटेड हो गए हैं. ऐसे में करण जौहर ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, क्या ट्रेलर था, ये ब्लॉकबस्टर से भी ऊपर है. तो वहीं कियारा अडवाणी ने लिखा, ब्लॉक बस्टर…इंतजार नहीं हो रहा है. वहीं फराह खान ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, बहुत अच्छा.

ट्रेलर पर विक्की कौशल का रिएक्शन
टाइगर 3 का ट्रेलर देखने के बाद कैटरीना कैफ के पति विक्की कौशल ने भी दिलचस्प रिएक्शन दिया है. ऐसे में विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा सुपरब. जिसके साथ विक्की ने आग, मसल्स, पॉपकॉर्न और पटाखे का इमोजी लगाया है. वहीं विक्की ने सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी, YRF और मनीष शर्मा को भी टैग किया है.
ये भी पढ़ें – Salman Khan के साथ फिल्म साइन करने पर Karan Johar ने तोड़ी चुप्पी, दशकों बाद साथ आएंगी बॉलीवुड की दो दिग्गज हस्ती





