Karan Johar: फिल्म इंडस्ट्री की दो दिग्गज हस्तियां जल्दी ही हाथ मिलाने वाली हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और फेमस प्रोड्यूसर करण जौहर की. सलमान और करण (Karan Johar) ने साल 1998 में फिल्म कुछ कुछ होता है में साथ काम किया था. इस फिल्म में सलमान का गेस्ट अपीरियंस देखने को मिला था. वहीं अब दशकों बाद सलमान के साथ काम करने पर करण जौहर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

सलमान के साथ फिल्म साइन करेंगे करण जौहर
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब करण जौहर से पूछा गया कि क्या वो सलमान खान के साथ फिल्म साइन करने वाले हैं. तो इसके जवाब में करण ने कहा कि, सलमान और उनके पूरे परिवार के लिए मेरे मन में बहुत आदर है. मेरे पिता और सलमान के पिता सलीम खान बहुत अच्छे दोस्त थे. सलमान ने कुछ कुछ होता है कि लिए हामी भरी थी. जो बात मेरे दिल से कभी नहीं निकली. अभी मैं बस यही कहूंगा कि हमारे रिश्ते सही हो रहे हैं. मैं ना ही सलमान के साथ किसी प्रोजेक्ट का एलान कर रहा हूं और ना ही इससे इंकार कर रहा हू. मैं कुछ चीजों को लेकर अंधविश्वासी हूं. इसलिए सही समय आने पर मैं जरुर इस बारे में बात करुंगा.

कुछ कुछ होता है कि लिए कैसे माने थे सलमान
शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल स्टारर फिल्म कुछ कुछ होता है में सलमान ने अमन मेहरा के रुप में कैमियो रोल निभाया था. इस फिल्म में सलमान के किरदार ने जमकर सराहना बटोरी थी. मगर करण जौहर ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए सलमान को कैसे चुना. इस बारे में बात करते हुए करण कहते हैं कि कई लोगों ने फिल्म में अमन का रोल निभाने से मना कर दिया था. जिसके बाद सलमान मेरे पास आए और बोले कि केवल एक आत्मविश्वास से भरा व्यक्ति ही ये किरदार कर सकता है और मैं वो हूं. मैंने उनसे कहा कि आपका रोल इंटरवेल के बाद आएगा. उन्होंने कहा कि मुझे परवाह नहीं है. ये सुनने के बाद मैं खुश हो गया और बाहर जाकर सभी से कहा कि ये फिल्म अब और भी ज्यादा बड़ी हो गई है.

सलमान और करण का नया प्रोजेक्ट
खबरों की मानें तो सलमान खान और करण जौहर जल्दी ही एक नए प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे. विष्णु वर्धन की अपकमिंग फिल्म में सलमान एक पैरामिलिट्री ऑफिसर का रोल अदा करेंगे. वहीं इस फिल्म में करण जौहर भी समर्थन देते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – Suniel Shetty की फिर हेरा फेरी 3 को लेकर एक्साइटेड हैं बेटी आथिया शेट्टी, कहा- इंतजार नहीं हो रहा है





