Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी न्यूली रिलीज्ड फिल्म टाइगर 3 की सफलता का जश्न मना रहे हैं. टाइगर 3 महज 6 दिनों में 200 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है. वहीं फिल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ इमरान हाशमी के किरदार की भी जमकर तारीफ हो रही है. हालांकि फिल्म के सक्सेस इवेंट में सलमान खान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें सलमान इमरान हाशमी के किसिंग स्टाइल की नकल करते दिखाई दे रहे हैं.

रोमांटिक हुए सलमान
टाइगर 3 की कामयाबी पर फिल्म के मेकर्स ने सक्सेस इवेंट ऑर्गेनाइज किया था. जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने भी शिरकत की थी. ऐसे में मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान अचानक से रोमांटिक हो गए. पहले सलमान ने कैटरीना के साथ रोमांस का जिक्र करते हुए कहा – “क्योंकि इस मूवी में कैटरीना हैं तो थोड़ा रोमांस तो बनता है जोया और टाइगर का.”

इमरान को किया किस
वहीं सलमान ने इमरान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, “अगर इमरान का रोल आतिश का नहीं होता तो मैं आपको गारंटी से बोलता हूं कि ये तो हो ही जाता.” इतना कहते हुए सलमान इमरान को पकड़ कर उनके किसिंग सीन की नकल उतारने लगते हैं. जिसे देखकर स्टेज पर खड़े इमरान और कैटरीना सहित सभी की हंसी निकल पड़ती है. जिसके बाद सलमान कहते हैं कि, “मेरी तो किसिंग सीन देने की आदत नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि इनकी आदत छूटती जा रही है.”
A Fun banter between #SalmanKhan and #EmraanHashmi 🤣🔥. Salman in such a good mood today. #Tiger3 pic.twitter.com/O3phoYbOFX
— MASS (@Freak4Salman) November 17, 2023
वायरल हुआ वीडियो
सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वहीं इस वायरल वीडियो के नीचे फैंस भी मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि, इवेंट के दौरान तीनों कलाकारों ने जमकर मस्ती की है. वहीं सलमान और कैटरीना ने टाइगर 3 के सुपरहिट सॉन्ग लेके प्रभु का नाम पर भी ठुमके लगाए हैं.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 की जोया और पठान की रुबई में से कौन बनेगा दर्शकों का फेवरेट? कैटरीना ने दिया जवाब, दीपिका के किरदार पर कही ये बात





