सलमान खान बाॅलीवुड के बेस्ट एक्टर में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक माॅडल के तौर पर की थी। उन्होंने काफी संघर्ष करके आज बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। सलमान खान ने अपने शुरुआती दौर में काफी संघर्ष किया है। उन्होंने 15 साल की उम्र में अपना पहला एड किया था। इससे जुड़ा एक किस्सा हाल ही में एक एक्टर ने किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
15 साल की उम्र में मिला पहला ब्रेक
यह किस्सा खुद कैलाश सुरेन्द्र नाथ ने ‘सेल्फी’ शो में सुनाया था। कैलाश नाथ ने बताया कि सलमान खान को उनकी मंगेतर आरती गुप्ता ने सलमान को पहली बार सी रॉक होटल में देखा था। उन्होंने बताया कि उन दिनों वह कैम्पा कोला का ऐड शूट करने जा रहे थे और उन्हें एक अच्छे स्विमर की तलाश थी।

उन्होंने बताया कि हमें एक अच्छा स्वमिर चाहिए था और 2-4 रोज में हमें निकलना था अंडमान इसकी शूटिंग के लिए। फिर आरती का उन्हें फोन आया कि उनके इस ऐड के लिए उन्हें एक परफेक्ट आदमी मिला है।कैलाश ने बताया कि उस ऐड में आरती भी मॉडल थीं, जैकी श्रॉफ की वाइफ आयशा भी थीं। उन्होंने कहा कि आरती के पिता सी रॉक होटल में मैनेजर थे और सलीम खान से उनकी अच्छी दोस्ती थी। सलीम खान ने आरती के पिता से बात करते थे और फिर वो आरती से कहते कि उनके बेटे सलमान को कोई ब्रेक दिलावाएं। तब सलमान केवल 15 साल के थे।
बाॅडी से किया इंप्रेस
सलमान ने बताया कि आरती ने उन्हें पहली बार सी रॉक होटल में स्विमिंग करते देखा था और फिर कैलाश उनसे पहली बार मिले। कैलाश सुरेन्द्र नाथ को ना तो उस वक्त सलमान के सूरत से मतलब थी न किसी और चीज से, उन्हें बस अपने ऐड के लिए एक शानदार स्विमर चाहिए था। कैलाश सुरेन्द्रनाथ ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार सलमान को देखा तो उन्हें लगा कि ये तो बिल्कुल बच्चा है।
उन्होंने तुरंत आरती को फोन किया और कहा कि इसके सामने तुमलोग अंकल आंटी लगोगे। तब आरती ने उन्हें कहा कि उससे बोलो शर्ट उतारे और फिर जब उन्होंने शर्ट उतारी तब कैलाश नाथ ने देखा कि वाकई में उनकी बॉडी वेल ट्रिम और वर्कआउट वाली बॉडी थी।





