Salman Khan: बंगाल की राजधानी कोलकाता में इन दिनों फिल्मी सितारों का मेला लगा है. जी हां, कोलकाता में 29वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. जहां बॉलीवुड से लेकर देशभर के कई मशहूर सितारों ने हिस्सा लिया है. वहीं इस फेहरिस्त में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, अनिल कपूर, शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई बी-टाउन कलाकारों का नाम शामिल है. हालांकि कोलकाता में कदम रखने के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर देखने के बाद सलमान खान (Salman Khan) के होश उड़ गए हैं.

ममता के घर पर सलमान का रिएक्शन
कोलकाता में फिल्म फेस्टिवल के दौरान सलमान खान ने बताया कि, ममता बनर्जी का घर देखकर उन्हें जलन हो रही थी. सलमान ने कहा कि, “जब दीदी ने मुझे अपने पर आमंत्रित किया तो मेरे मन में केवल यही ख्याल आया, मैं देखना चाहता था कि क्या उनका घर वाकई मेरे घर से भी ज्यादा छोटा है. मुझे जानना था कि ये मेरे घर से छोटा है या नहीं? एक दिन अनिल कपूर साहब ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि, चलो पहली मंजिल पर चलते हैं. मगर पहली मंजिल पर जाने के लिए बीच में चार मंजिलें थीं. ऐसे में मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मुझे ईर्ष्या महसूस करवाने के लिए इतने बड़े घर में बुलाया है. इसलिए दीदी की बात करें तो हां मुझे ये मानना होगा कि उनका घर वास्तव में मुझसे काफी छोटा है. जिसे देखकर मुझे जलन हो रही है.”

सलमान के घर पहुंचे शत्रुघन सिन्हा
इसी दौरान सलमान खान ने एक किस्सा भी शेयर किया, जब अभिनेता शत्रुघन सिन्हा सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में पहुंचे थे. सलमान ने बताया कि, “उस समय घर में बैठने के लिए छोटा सा कोना ढूंढना भी मुश्किल था. मेरे पास एक बेडरुम, छोटा सा किचन और वॉशरुम ही था.” ऐसे में ममता बनर्जी का घर देखकर सलमान को बेहद आश्चर्य हुआ था. सलमान का कहना था कि, इतने बड़े पद पर तैनात होने के बावजूद छोटे से घर में रहना वाकई अद्भुत है.
सलमान ने की ममता की तारीफ
ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए सलमान खान ने कहा कि, “मुझे छोटा घर कभी नहीं चाहिए था. लेकिन ममता जी ने अब मुझे दुविधा में डाल दिया है. ये दर्शाता है कि वो कितना सादा जीवन जीती हैं और हमें ज्यादा की इतनी जरुरत भी नहीं है.”





