Arbaaz Khan Wedding: सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan Wedding) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम लेडी लव शूरा खान के साथ निकाह रचाया है. अरबाज और शूरा की शादी में खुद दबंग खान से लेकर बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की है. जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं शादी में अरबाज का बेटा अरहान भी मौजूद था. जिसे देखकर फैंस को अरबाज की पहली पत्नी मलाइका अरोड़ा की याद आ गई. हालांकि बेटे की दूसरी शादी पर अब अरबाज खान के पिता सलीम खान ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है.
सलीम खान का बयान
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने अरबाज और शूरा की शादी पर अपनी राय दी है. सलीन खान ने कहा कि, वो बेटे की शादी को लेकर बहुत ज्यादा खुश हैं और दोनों कपल को आशीर्वाद दे चुके हैं. वहीं अरबाज की दूसरी शादी पर बात करते हुए सलीम कहते हैं कि, उन्होंने शादी करने का फैसला किया. मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह नहीं है. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. मैरा आशीर्वाद दुल्हा और दुल्हन के साथ है.

बेटे की खुशी है जरुरी
सलीम खान ने आगे कहा कि, दोबारा शादी करने के लिए अरबाज को परिवार से सलाह मश्वरा करने की कोई जरुरत नहीं है. मेरा बेटा जवान, पढ़ा-लिखा और मैच्योर है. वो अपने फैसले खुद ले सकता है. अगर वो खुश है तो कुछ और मायने नहीं रखता है. उसने बस हमे बताया कि वो शादी करने जा रहा है और मैंने कहा ठीक है. मेरे हिसाब से किसी की जिंदगी में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करना चाहिए. इससे समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

अरबाज खान की शादी
अरबाज खान और शूरा खान की शादी की झलक फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस दौरान जहां अरबाज का बेटा अरहान गिटार बजाते दिखाई दे रहा है. तो वहीं दबंग खान ने भी ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ पर डांस करके महफिल लूट ली है. बता दें कि, अरबाज खान की पहली शादी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से हुई थी. दोनों ने 1998 में एक दूसरे का हाथ थामा था. मगर 2017 में दोनों का तलाक हो गया. वहीं दोनों का एक बेटा अरहान भी है. ऐसे में जहां मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. तो वहीं अरबाज ने शूरा को अपना हमसफर चुन लिया है.





