Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है. वहीं कंगना अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. ऐसे में तेजस को प्रमोट करने के लिए कंगना सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस के सेट पर जा पहुंची हैं.

कंगना ने ली सलमान की जगह
कलर्स टीवी के फेमस शो बिग बॉस 17 को सलमान खान होस्ट करते हैं. वहीं शो में हर शनिवार और रविवार वीकेंड का वार देखने को मिलता है. ऐसे में शनिवार को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने बतौर गेस्ट शो में शिरकत की थी. तो वहीं रविवार को कंगना की एंट्री में शो में चार चांद लगने वाले हैं. सोनी टीवी ने शो का प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें कंगना शो के अंदर शानदार एंट्री करती नजर आ रही हैं. यही नहीं धाकड़ क्वीन कंगना शो में आने के बाद सलमान की नकल उतारने लगती हैं. मगर इसी बीच पीछे से सलमान आ जाते हैं. जिन्हें देखने के बाद कंगना चौंक जाती हैं.

सलमान ने किया कंगना के साथ फ्लर्ट
शो के दौरान सलमान कंगना के साथ फ्लर्ट करते नजर आए. ऐसे में सलमान का एक सवाल सुनकर कंगना भी शर्मा गई. दरअसल सलमान ने कंगना से पूछा कि, अगर कोई आपके साथ फ्लर्ट करता है तो आप क्या करती हैं. इसके जवाब में कंगना ने कहा कि, अगर फ्लर्ट करने वाला आपके जैसा हैंडसम होगा तो मैं दिल से काम लेती हूं. जिसे सुनकर सलमान की हंसी निकल पड़ी. ऐसे में कंगना से फ्लर्ट करते हुए सलमान ने कहा कि, बड़ी खूबसूरत लग रही हो…अगले 10 साल बाद क्या कर रही हो? सलमान का ये अंदाज देखकर कंगना शर्मा गई और ब्लश करते हुए हंसने लगीं.

बता दें कि, कंगना की अपकमिंग फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज होगी. जिसें कंगना फाइटर पायलट तेजस गिल का रोल अदा करेंगी. वहीं सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 भी जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज की जाएगी. जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
ये भी पढ़ें – फैंस को मजेदार पार्टी देंगे टाइगर और जोया, सलमान खान ने किया एलान, कहा – ‘मेरे करियर का…’





