Salman Khan: पिछले महीने फेमस एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल था. वहीं सतीश की जन्मतिथि पर उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया था. इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने भी सतीश कौशिक से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है.
हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का प्रमोशन करने के लिए सलमान मीडिया से रुबरु हुए थे. इस दौरान सलमान ने बताया कि, मैं और सतीश जी फिल्म तेरे नाम 2 बनाने की प्लानिंग कर रहे थे. 20 साल पहले भी सतीश जी ने मुझे एक लाइन में फिल्म की कहानी समझायी थी. जिसे सुनने के बाद मैंने फौरन हामी भर दी थी और नतीजतन फिल्म ब्लॉक बस्टर पर सुपरहिट साबित हुई थी. ऐसे में हम इन दिनों तेरे नाम के सीक्वल पर चर्चा कर रहे थे.
ये भी पढ़ें – KKBKKJ: एडवांस बुकिंग शुरु होने के बावजूद सलमान की फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक, खाली पड़े हैं इन बड़े शहरों के थिएटर्स

सलमान ने आगे कहा कि, सतीश जी किसी का भाई किसी की जान के शूट पर भी मौजूद थे. साथ उन्होंने अरबाज खान की फिल्म में भी हिस्सा लिया था. वहीं सतीश जी हमारे साथ एक फिल्म का निर्देशन भी करने वाले थे. मगर उससे पहले ही वो इस दुनिया से चले गए.
बता दें कि, सलमान खान की सुपरहिट फिल्म तेरे नाम को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में जहां सलमान ने लीड रोल अदा किया था. तो वहीं अभिनेत्री भूमिका चावला सलमान के अपोसिट किरदार निभाते नजर आई थीं. फिल्म तेरे नाम तमिल फिल्म सेथु का रिमेक थी. वहीं बड़े पर्दे पर शानदार सफलता के बाद फिल्म की टीम तेरे नाम 2 बनाने की प्लानिंग में जुट गई थी.





