Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jan: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jan) रिलीजिंग से पहले ही चर्चा में है. फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि भाई जान के फैंस के लिए एक शॉकिंग न्यूज है. करोना काल के बाद पहली बार पर्दे पर एंट्री करने जा रहे सलमान को उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए ऑडियन्स नहीं मिल रहे हैं.
दरअसल हाल ही में सलमान खान स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी गई है. हालांकि 2017 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है की एडवांस बुकिंग सेकेंड्स में फुल हो गई थी. वहीं 18 अप्रैल को सलमान की अपकमिंग फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु होने के बावजूद देश के कई शहरों में थिएटर्स अभी तक खाली पड़े हैं.

हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार, मुंबई में सलमान की फिल्मों ने हमेशा बेस्ट परफॉर्म किया है. मगर इस बार मुंबई के 102 थिएटर्स में से सिर्फ तीन शोज के टिकट जल्दी बिक रहे हैं. हालांकि महज 1 शो अभी तक सोल्ड आउट हुआ है.
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, मुंबई जैसी परिस्थिति यहां भी देखने को मिल रही है. दिल्ली के 100 थिएटर्स में से सिर्फ 4 सिनेमाघरों में मूवी की फास्ट बुकिंग चल रही है. इसके अलावा बेंगलुरु के 65 थिएटर्स में से सिर्फ एक की बुकिंग तेज हो रही है.
हालांकि हैदराबाद में दंबग खान की फिल्म को बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है. हैदराबाद के 24 सिनेमाघरों में से 12 शोज की बुकिंग फास्ट चल रही है. जोकि दिल्ली मुंबई और बेंगलुरु से काफी बेटर है.
ये भी पढ़ें – शाहरुख खान के परिवार की अनदेखी तस्वीर आई सामने, फैन्स बोले ‘खानदान मेड ऑफ लव’
इसके अलावा अहमदाबाद, चंडीगढ़, पुणे और कोलकाता में भी हर सीट की बुकिंग ग्रीन जोन में है. ऐसे में देखना दिलचस्पा होगा कि, कई सालों के बाद पर्दे पर कमबैक करने जा रहे भाई जान की फिल्म बॉक्स ऑफिस कितना कमाल दिखा पाती है.
गौरतलब है कि, फरहाद समजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं फिल्म में जस्सी गिल, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयल और पलक तिवारी जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे. वहीं फिल्म को ईद के मौके पर 21 अप्रैल के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा.





