Tiger 3: टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीजिंग को एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. वहीं फिल्म को लेकर लोगों की काफी उम्मीदें हैं. खासकर फिल्म का ट्रेलर और गाना देखने के बाद फैंस भी टाइगर के कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच टाइगर 3 के निर्देशन मनीष शर्मा का दावा है कि, टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर एक्शन सीक्वेंस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है.
एक्शन, थ्रिलर और टाइगर 3
टाइगर फ्रेंचाइजी को YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म माना जाता है. इस सीरीज की शुरुआत 2011 में फिल्म एक था टाइगर से हुई थी. जिसके बाद 2017 में रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है में भी जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले थे. ऐसे में फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा की मानें तो टाइगर 3 एक्शन के मामले में पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

12 एक्शन सीन
टाइगर 3 की रिलीजिंग से पहले मनीष शर्मा ने फिल्म के 12 एक्शन सीन की झलक साझा की है. ऐसे में मनीष शर्मा का कहना है कि, सलमान खान और कैटरीना कैफ इंडिया की सबसे बड़ी एक्शन जोड़ी बनने जा रही है. थ्रिलर और एक्शन फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं समय के साथ टाइगर फ्रेंचाइजी से लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं. ऐसे में एक्शन सीन का लेवल भी बढ़ गया है. इस बार दर्शकों को फिल्म में काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा.

ट्रेलर में दिखी झलक
टाइगर 3 के एक्शन सीन की झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखी जा सकती है. फिल्म में मार-धाड़, हाथों की फाइट, नॉनस्टॉप बुलेट, गाड़ियों में आग लगने और विलेन का पीछा करते हुए एक्शन और थ्रिलर के अनगिनित दृश्य नजर आए थे. ऐसे में जाहिर है, जब ट्रेलर इतना जबरदस्त है तो फिल्म कमाल ही होगी. ऐसे में फैंस को बस फिल्म की रिलीजिंग का इंतजार है. देखना दिलचस्प होगा कि, टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस के कितने रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है. गौरतलब है कि, टाइगर 3 रविवार को दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं फिल्म में इमारन हाशमी विलेन के रुप में नजर आएंगे. तो पठान के किरदार में शाहरुख खान की भी शानदार एंट्री देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया अनुपमा सीरियल का वीडियो, लोगों से की ये खास अपील, देखें Viral Video





