प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ब्लॉकबस्टर हिट रही है और अब फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार है। मालूम हो कि सुपरस्टार की अगली फिल्मों में ‘द राजा साब’ और ‘स्पिरिट’ जैसी’ फिल्में शामिल हैं।
Prabhas Living In London: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिएक्शन मिला है। ओटीटी पर भी फिल्म कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इसी बीच खबर है कि प्रभास कुछ वक्त के लिए लंदन शिफ्ट हो गए हैं। सालार अपनी हर नई फिल्म की रिलीज के बाद आमतौर पर विदेश चले जाते हैं लेकिन जानकारी के मुताबिक इस बार वो थोड़ा ज्यादा वक्त बिताएंगे। क्योंकि इस बार वो किसी होटल में नहीं ठहरे हैं बल्कि उन्होंने एक आलीशान घर वहां किराए पर ले लिया है। इस घर का किराया 60 लाख रुपये महीना होने वाला है।

बैक टू बैक फ्लॉप रही थीं सारी फिल्में
प्रभास के टेंपरेरी तौर पर लंदन शिफ्ट हो जाने की खबर उस वक्त आई है जब इधर उनकी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर बज बनना शुरू हो गया है। मालूम हो कि प्रभास ने ‘बाहुबली’ के बाद एक भी छोटे बजट की फिल्म नहीं की है। हालांकि एक फैक्ट यह भी है कि ‘बाहुबली’ के बाद उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं हुई। राधे ‘श्याम’, ‘साहो’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटीं, जिसके बाद सालार उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं थी जिसने 715 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
क्या है प्रभास के विदेश जाने की वजह?

बात करें प्रभास के इस वक्त लंदन शिफ्ट होने की तो इस बार उनके विदेश जाने की वजह उनका वर्क फ्रंट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल हेल्थ है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास अपनी हेल्थ केयर को लेकर बहुत फिक्रमंद थी, जिसके चलते उन्होंने विदेश शिफ्ट होने का फैसला किया है। मालूम हो कि नवंबर में उन्होंने यूरोप में अपने घुटने की सर्जरी भी करवाई थी जिसको हील होने में वक्त लग रहा है।
कब तक भारत वापसी करेंगे ‘बाहुबली’?
प्रभास अभी जब तक हेल्दी फील नहीं करते तब तक वहीं रहने वाले हैं और भारत वापसी तब करेंगे जब उनकी अगली फिल्म का काम शुरू होगा। मालूम हो कि प्रभास की अगली फिल्मों में ‘द राजा साब’ भी शुमार है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की खबर है। इसे पूरा करने के बाद एक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करेंगे जिसको लेकर फैंस का एक्साइटमेंट नेक्टस्ट लेवल है। मालूम हो कि संदी ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में दे चुके हैं।





