Salaar 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉक बस्टर फिल्म सालार सिनेमाघरों में खूब कमाई कर रही है. फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर किरदारों तक को काफी तारीफें मिल रही हैं. हालांकि सालार काफी सस्पेंस के साथ खत्म हुई है. वहीं फिल्म के अंत में दूसरे पार्ट का भी संकेत मिल चुका है. ऐसे में salaar 2 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. वहीं मेकर्स ने सालार 2 से जुड़ी बड़ी अपडेट शेयर कर दी है.
2025 में होगी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सालार के निर्माता विजय किरगंदुर ने फिल्म पर बड़ा अपडेट साझा किया है. विजय ने बताया कि, वो निर्देशक प्रशांत नील के साथ मिलकर फिल्म के दूसरे पार्ट पर विचार कर रहे हैं. वहीं प्रशांत भी सालार 2 बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यही नहीं सालार 2 की कहानी भी लिखी जा चुकी है. जिसके अनुसार फिल्म को बनाने में लगभग 15 महीनों का समय लग सकता है. विजय का कहना है कि, सालार 2 भी 2025 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

सालार फिल्म
प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सालारः द सीजफायर दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है. जो बाद में एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं. इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वी सुकुमारन लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं प्रभास के अपोसिट श्रुति हसन मुख्य भूमिका में हैं. 22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने करोड़ों का कलेक्शन करके नया रिकॉर्ड बना दिया है.





