Salman Khan: सलमान खान के शो बिग बॉस को भला कौन नहीं जानता है. हाल ही में शो का 17वां सीजन खत्म हुआ है. वहीं सलमान खान लगातार कई सालों से बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं. ऐसे में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर NTR भी दबंग खान (Salman Khan) के कायल हो चुके हैं. जूनियर NTR ने सलमान की जमकर तारीफ की है.
बिग बॉस के सेट पर पहुंचे जूनियर NTR
दरअसल हम बात कर रहे हैं साल 2021 की. जब जूनियर NTR अपनी ऑस्कर विजेता फिल्म RRR का प्रमोशन करने बिग बॉस 15 के सेट पर पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद थीं. ऐसे में जूनियर दबंग खान के बहुत बड़े फैन हैं. वहीं भाईजान को सामने देखकर जूनियर NTR खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके थे.

बिग बॉस नहीं बिग भाई
शो के दौरान सलमान ने सभी को बताया कि, बिग बॉस तेलगु का पहला सीजन जूनियर NTR ने ही होस्ट किया था. जिसके जवाब में जुनियर NTR बोल पड़े कि, “आप शो को बीते 12 सीजन से होस्ट कर रहे हैं और कैसे. ये बिग बॉस नहीं है ये बिग भाई का शो है. ये शो कुछ भी नहीं है. मगर इसपर आपका नाम लिखा होना सबकुछ है. आप इकलौते होस्ट हो जो बिग बॉस को यहां तक लेकर आए हो. इस शो का औरा आपकी वजह से है कोई और इसे मैच नहीं कर सकता है.”
सलमान ने ली आलिया की चुटकी
जूनियर NTR की बात सुनकर सलमान खान ने उन्हें शुक्रिया अदा किया. जिसके बाद सलमान स्टेज पर खड़ी आलिया की भी चुटकी लेते नजर आए. सलमान ने आलिया की तरफ देखकर कहा, “देखा तुम लोग ही मेरी कदर नहीं करते हो. ये देखो बिग बॉस और सब कुछ.” वहीं इसी शो के दौरान सलमान ने जूनियर NTR की रिक्वेस्ट पर राम चरण और आलिया के साथ नाटू नाटू गाने पर डांस किया था.





