Rohit Shetty: कॉफी विद करण सीजन 8 शुरुआत से ही सूर्खियों में बना हुआ है. शो के पिछले 8 एपिसोड में कई बॉलीवुड कपल्स ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जिसके चलते शो में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. वहीं शो का अगला एपिसोड में रिलीज होने वाला है. जिसमें सिंघम फेम अजय देवगन और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) कॉफी काउच पर मजेदार किस्से शेयर करेंगे.

रोहित शेट्टी हुए इमोशनल
रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री के सुपरहिट डायरेक्टर्स में गिना जाता है. रोहित शेट्टी ने पर्दे पर सिंघम फ्रेंचाइजी के अलावा सिंबा, सूर्यवंशी, गोलमाल सीरीज और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दी हैं. हालांकि 8 साल की उम्र में पिता को खोने के बाद बॉलीवुड का नम्बर वन निर्देशक बनना रोहित के लिए भी आसान नहीं था. रोहित की कामयाबी के पीछे लम्बा संघर्ष छिपा है. जिसका खुलासा उन्होंने करण के शो में किया है.
पिता के निधन से शुरु हुई कहानी
रोहित शेट्टी के संघर्ष की कहानी उनके पिता के निधन से शुरु हुई थी. रोहित के पिता एक मशहूर स्टंट मैन थे. वहीं शो के दौरान रोहित ने बताया कि, जब उनके पिता का निधन हुआ तो वो महज 8 या 9 साल के थे. वहीं परिवार का पेट भरने के लिए उन्होंने फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के रुप में काम किया था.

वेटर की जॉब की
रोहित के अनुसार, जब वो 16 साल के थे तो उनके परिवार को बड़े आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा था. ऐसे में उनकी मां जूनियर कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करती थीं और रोहित एक रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी करते थे. जिसके बाद रोहित ने बॉडी बिल्डिंग और बॉक्सिंग में करियर बनाना चाहा. मगर तभी किसी ने उन्हें फिल्मों में हाथ आजमाने की सलाह दी. लिहाजा उन्होंने बतौर निर्देशक फिर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और रोहित के नाम का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर इस कदर चला कि उन्हें बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर मशीन कहा जाने लगा था.

रोहित शेट्टी का वर्कफ्रंट
रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म सिंघम अगेन के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री लेने वाले हैं. इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार लीड रोल निभाएंगे. ऐसे में सुपरस्टार से भरपूर सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का फैंस भी बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.





