Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ सात फेरे लिए हैं. वहीं दोनों कपल्स ने हाल ही में अपनी बेटी राहा कपूर है बर्थडे भी सेलिब्रेट किया है. रणबीर बेशक एक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं और अब रणबीर की इमेज परफेक्ट फैमिली मैन वाली बन गई है. मगर रणबीर कपूर के इश्क के किस्से आज भी बॉलीवुड की गलियों में मशहूर हैं.
बहु चाहते थे ऋषि कपूर
ऋषि कपूर ने फिल्म फेयर के दौरान अपने एक इंटरव्यू में बेटे रणबीर के रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी. ऋषि कपूर घर में बहू लाना चाहते थे. उन्हें रणबीर की दोनों एक्स गर्लफ्रेंट कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण पसंद थी और वो दोनों में से किसी भी अभिनेत्री का बहु के रुप में स्वागत करने को तैयार थे.
इस दौरान रणबीर के बारे में बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा, पास्ट में अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ उसके दो रिलेशनशिप थे. मुझे उससे कोई परेशानी नहीं थी. वो उसके ऊपर है कि वो किसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है, किसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहता है या किसके साथ काम करना चाहता है. वो किसी के साथ भी शादी करे. उसका स्वागत किया जाएगा. हम सिर्फ एक बहू पाकर खुश हैं.

दीपिका की ऋषि कपूर से थी बेस्ट बॉन्डिंग
रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण का उनके पिता ऋषि कपूर से भी बेहद खास रिश्ता था. रणबीर से ब्रेकअप के बाद भी दीपिका ऋषि कपूर के संपर्क में थी. 2019 में कैंसर के इलाज के दौरान भी दीपिका ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची थीं. जिसकी तस्वीर खुद नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी.

ऋषि कपूर ने लगाई दीपिका को फटकार
दीपिका पादुकोण से खास रिश्तों के बावजूद एक बार ऋषि कपूर ने दीपिका को जमकर खरी खोटी सुनाई थी. दरअसल दीपिका से ब्रेकअप के बाद रणबीर का दिल अभिनेत्री कैटरीना कैफ पर आ गया था. मगर कुछ समय बाद रणबीर ने कैटरीना को भी धोखा दे दिया था. इसी दौरान दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर कॉफी विद करण में पहुंची थीं. सोनम भी स्कूल के दिनों में रणबीर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. ऐसे में शो के दौरान दोनों अभिनेत्रियों का गुस्सा रणबीर पर फूट पड़ा था. जिसके बाद ऋषि कपूर ने मीडिया के समाने दीपिका और सोनम की क्लास लगा दी थी.

रणबीर के रिलेशनशिप्स
रिलेशनशिप के मामले में रणबीर कपूर का नाम बी-टाउन की टॉप लिस्ट में शामिल है. स्कूल के दिनों में रणबीर अभिनेत्री सोनम कपूर को डेट कर चुके हैं. जिसके बाद 2007 में रणबीर दीपिका के साथ रिलेशनशिप में आए थे. हालांकि 2009 में फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के दौरान रणबीर ने कैटरीना को डेट करना शुरु कर दिया था. वहीं 6 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. जिसके बाद 2016 में रणबीर की जिंदगी में आलिया भट्ट की एंट्री हुई और पिछले साल रणबीर ने आलिया से शादी रचा ली. दोनों कपल्स की 1 साल की बेटी भी है.
ये भी पढ़ें –पठान के लिए शाहरुख खान ने लिए थे 200 करोड़, जाने टाइगर 3 में सलमान खान ने ली कितनी फीस? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश





