
2022 में हुए भीषण कार एक्सीडेंट के बाद मैदान से दूर रहने के बाद लौटे इस खिलाड़ी ने अपने पुराने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए 31 रन बना डाले. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 4 विकेट पर 224 रन का स्कोर खड़ा किया.
GT vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने गजब की वापसी की है. 2022 में हुए भीषण कार एक्सीडेंट के बाद मैदान से दूर रहने के बाद लौटे इस खिलाड़ी ने अपने पुराने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए 31 रन बना डाले. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 4 विकेट पर 224 रन का स्कोर खड़ा किया.
एक ओवर में जड़े 31 रन
Rishabh pant has sealed hi spot for T20 wcup
— ICT Fan (@Delphy06) April 24, 2024
– 88*(43)vs GT.
– 55(25) vs KKR.
– 51(32) vs CSK.
– 41(24) vs LSG.
🔥 Rishabh Pant played with Mohit Sharma today
pic.twitter.com/XKQYcgPaGt
ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 31 रन कूट डाले. इस ओवर को कोई और नहीं बल्कि टीम का सबसे भरोसेमंद डेथ ओवर स्पेशलिस्ट करने आया था. मोहित शर्मा को पंत ने पारी के आखिरी ओवर में तीन लगातार छक्के मारे और टीम के स्कोर को 224 रन तक पहुंचा दिया. पहली गेंद पर 2 रन लेने के बाद आखिर के 5 गेंद में 4 छक्के और 1 चौका लगाया.
Rishabh Pant after thrashing GT bowlers 😹#DCvsGTpic.twitter.com/4eXBYtsCC8
— Yαмιηι ♡ (@SomvanshiYamini) April 24, 2024
पंत की नाबाद पारी से बदली सूरत
ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुश्किल हालात में आकर टीम को संभाला और फिर रनों की बौछार करते हुए 224 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. 43 गेंद का सामना करते हुए उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लाते हुए नाबाद 88 रन बना डाले. इस पारी के दौरान ऋषभ पंत ने आखिर के ओवर में मोहित शर्मा को 31 रन मारे.




