Republic Day 2024: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के फैंस दोनों की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का इंतजार कर रहे हैं. वहीं दोनों एक्टर्स अक्सर फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर देते हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है. वहीं गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के मौके पर अक्षय और टाइगर ने खास अंदाज में तिरंगा फहराकर फैंस का दिल जीत लिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जॉर्डन में फहराया तिरंगा
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अक्षय और टाइगर की जोड़ी दिखाई दे रही है. बता दें कि, दोनों एक्टर्स इस दौरान इजराइल के पड़ोसी देश जॉर्डन में फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे हैं. हालांकि देश से दूर होकर भी अक्षय और टाइगर ने गर्व के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया है. इस वीडियो में दोनों कलाकारों को हाथों में तिरंगा लेकर भागते हुए देखा जा सकता है.
बजा वंदे मातरम गाना
अक्षय कुमार द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में जहां खिलाड़ी कुमार को ऑल ब्लैक लुक में देखा जा सकता है. तो वहीं टाइगर श्रॉफ ने सफेद शर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहनी है. ऐसे में दोनों स्टार्स हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में वंदे मातरम गाना सुनाई दे रहा है. अक्षय और टाइगर का ये वीडियो देखने के बाद फैंस के अंदर भी देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ी है. इस वीडियो के कैप्शन में अक्की ने लिखा- “नया भारत, नया आत्मविश्वास, नया नजरिया, हमारा समय आ गया है. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.”
View this post on Instagram
बड़े मियां छोटे मियां
बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल निभाएंगे. तो वहीं मानुषी छिल्लर और अलाया एफ दोनों स्टार्स के अपोसिट नजर आएंगी. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन का किरदार अदा करेंगे. ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर 10 अप्रैल को रिलीज की जाएगी.





