बाॅलीवुड में कपूर खानदान का शुरूआत से ही बेहद मशहूर रहा है। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक के कई फिल्मी सितारे है। कपूर खानदान के एक्टरों ने बाॅलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्में दी हैं। कपूर खानदान के बाॅलीवुड फिल्मों के अलावा उनके किस्से कहानी काफी सुपरहिट रहे हैं। इनमें एक ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जब राज कपूर रामकुमार से मारने पीटने पर उतर आए थे।

प्रेम चोपड़ा की शादी में हुआ विवाद
दरअसल यह किस्सा अभिनेता प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी के दौरान की है। प्रेम चोपड़ा की शादी की पार्टी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। राज कपूर और राज कुमार के अलावा और भी कई नामचीन सितारे थे। पार्टी अपने पूरे शबाब पर थी। राज कपूर की नजर अचानक राज कुमार पर पड़ी तो वह उनके पास गए और कहा, ‘तुम एक हत्यारे हो।’ यह सुनकर राज कुमार ने तुरंत उन्हें जवाब दिया।
राजकुमार ने राज कपूर से कहा, ‘मैं बेशक एक हत्यारा हूं, लेकिन मैं कभी तुम्हारे पास काम मांगने नहीं गया, बल्कि वो तुम ही हो जो मेरे पास आए।’ दरअसल, फिल्मों में आने से पहले राज कुमार मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे, लेकिन एक मर्डर केस में नाम होने के चलते उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में आ गए’।

फिल्म रिजेक्ट कर दी
कहा जाता है कि जब राज कुमार फिल्मों में बड़े स्टार बन गए तो उस दौरान राज कपूर फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बना रहे थे और इसमें उन्होंने राज कुमार को ध्यान में रखते हुए एक जादूगर का रोल रखा, लेकिन राज कुमार ने यह कहते हुए फिल्म रिजेक्ट कर दी थी कि उनकी बराबरी धर्मेंद्र और मनोज कुमार से नहीं की जा सकती। वह फिल्म में साइड रोल कतई नहीं करेंगे।
हालांकि रामकुमार ने भी बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा राजकपूर का कपूर खानदान आज भी सुपर हिट फिल्म दे रहे हैं। रणबीर कपूर बाॅलीवुड इस दौर में कई सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं।





