जब अनुष्का शर्मा सिमी गरेवाल के चैट शो में दिखाई दी थीं, तो उन्होंने शादी के बारे में अपने विचार और शादी के बंधन में बंधने और बच्चे पैदा करने के अपने आइडियाज को साझा किया था।
Anushka Sharma: विराट कोहली ( Virat Kohli ) और अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma ) देश के पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल हैं। यह प्रेम कहानी, जो एक शैम्पू के एडवरटाइजमेंट सेट पर शुरू हुई थी, कई उतार-चढ़ावों को पार करते हुए आखिर कर में एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी जो की इटली में हुई थी। तब से ये कपल ने एक मेजर कपल गोल सेट किया है।


जब अनुष्का सिमी गरेवाल के चैट शो में दिखाई दी थीं, तो उन्होंने शादी के बारे में अपना विचार और शादी करने और बच्चे पैदा करने के प्लांस साझा की थी। अनुष्का ने कहा था, “शादी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं शादी करके बच्चे पैदा करना चाहती हूं और जब मैं शादीशुदा हूं तो शायद मैं काम नहीं करना चाहती।” खैर, ऐसा संभव नहीं लगता क्योंकि अभिनेत्री अपनी पेशेवर यात्रा के मामले में ऊंचाइयों को छू रही है और हम अनुष्का को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर वापस देखना पसंद करेंगे।
अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी पर

एक लीडिंग न्यूज मैगजीन के साथ एक इंटरव्यू में, अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था, “आप अपने शरीर से, जो कुछ भी हो रहा है उससे अधिक जुड़े हुए हैं। जब मैं बदलाव देखती हूं तो दिमाग चकरा जाता है। यह एकदम अलग अमेजिंग फील है। मैंने हमेशा मेडिटेशन किया है। यह एक डेली रूटीन का हिस्सा है, और इसकी वजह से मेरी लाइफ काफी बैलेंसेड हो गई है, इसलिए मैंने इसे आगे बढ़ाया है। फरक सिर्फ इतना है कि अब मेरे पास बहुत ज्यादा समय है।”
प्रेगनेंसी मूड स्विंग्स पर अनुष्का शर्मा
प्रेगनेंसी के दौरान अपने डाइट और फूड क्रेविंग्स के बारे में बात करते हुए, अनुष्का शर्मा ने कहा था, “मैं पहले तीन महीनों तक केवल टोस्ट और क्रैकर खा रही थी। इसलिए, जब यह खत्म हुआ, तो मैं वड़ा पाओ और भेल पुरी खाना चाहती थी, लेकिन ये भी लंबे समय तक टिके.”
तो, कोई रीयल क्रेविंग्स नहीं थी। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जिसे बहुत कुछ पढ़ना और बहुत रिसर्च करना पसंद है; मैंने अपने डॉक्टर का दिमाग चबा लिया है। कई बार हमारे पास ज्यादा नॉलेज नहीं होता… यह वही है जो आपको परिवार के सदस्यों ने आपको बताया है, लेकिन कहीं न कहीं, केवल मान्यताओं और पैटर्न का पालन करने के बजाय एक मेडिकल पर्सपेक्टिव के नजर से देखना काफी महत्वपूर्ण है। पहली बात जो मेरे डॉक्टर ने मुझे बताई की सबसे बड़ा मिथ यह है कि हम दो लोगों के लिए खाते है।”
जब बात अपने पहले बच्चे की आती है तो माता-पिता सोशल मीडिया से कैसे निपटेंगे, इस बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा था, “हमने इसके बारे में बहुत सोचा था। हम डेफिनिटली अपने बच्चे को लोगों की नजरों में रेस नहीं करना चाहते। हम ये बिलकुल भी नहीं चाहेंगे कि हम अपने बच्चे को सोशल मीडिया में शामिल करने की कोई प्लांस बनाएं।
मुझे लगता है कि यह एक ऐसा डिसीजन है जिसे आपके बच्चे को लेने में सक्षम होना चाहिए। किसी भी बच्चे को दूसरे से अधिक विशेष नहीं बनाया जाना चाहिए। बड़ों के लिए इससे निपटना काफी मुश्किल है। यह कठिन होने वाला है, लेकिन हमने इसी रास्ते पर चलने का इरादा किया हैं।”
विराट कोहली इस बात को बताते हुए की अनुष्का के बारे में सबसे अच्छी बात उन्हें क्या पसंद है

लॉकडाउन के दौरान, विराट कोहली ने क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के साथ खुलकर बातचीत में अनुष्का शर्मा के साथ अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। बातचीत में, विराट ने इस बारे में बात की थी कि कैसे वह अनुष्का के साथ समान सेम वेवलेंथ साझा करते हैं, जिससे छोटी सी छोटी बातचीत करना भी आसान हो जाता है।
उन्होंने कहा था, “सबसे अच्छी बात यह है कि जब आपके पास सही साथी हो जो एक एक्सीलेंस के स्तर पर काम कर रहा हो, जैसा कि आपने बताया, अपने क्षेत्र में, वह मेरी सोच को पूरी तरह से समझ सकती है और मैं उनकी सोच को समझ सकता हूं। आप जिस दौर से गुजर रहे हैं उसके बारे में बातचीत करना बहुत आसान हो जाता है। क्या है जो आपको अच्छा या बुरा महसूस करा रहा है? दिन के दौरान ऐसा क्या हुआ जिसने आपको कॉन्फिडेंस को डाउन किया या उसे राइस किया? इस तरह की छोटी-छोटी बातचीत।”





