जूही चावाल बाॅलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस मानी जाती है। उन्होंने बाॅलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जूही ने इंडस्ट्री में कई बड़े एक्टरों के साथ काम किया है। इनमें शाहरुख खान के साथ उनकी गहरी दोस्ती रही। इसको लेकर हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
जान जाते जाते बच गई
फिल्म अर्जुन पंडित में जूही चावला के साथ सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर किया था। ये फिल्म पहले अजय देवगन को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। फिर सनी को इसमें कास्ट किया गया था।फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के वक्त जूही की जान जाते-जाते बच गई। दरअसल, इस सीन की शूटिंग के रेलवे यार्ड में हो रही थी, जहां जूही और सनी ट्रेंच के नीचे छुपे होते हैं। सीन की शूटिंग जारी रहती है, तभी अचानक से चल देती है।

इस घटना के बारे में जूही ने खुद बताया था- मुझे उस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उस ट्रेंच के ऊपर से ट्रेन जा रही थी। अगर में उस वक्त थोड़ी सी चूक करती तो मेरी गर्दन कट जाती और जान चली जाती। मगर मैं किस्मत से बच गई।
शाहरुख खान थे खास दोस्त
एक इंटरव्यू में जूही ने बताया था कि जब उनके भाई कोमा में चले गए थे, तो वो पूरी तरह से अकेली हो गई थी। मां-पापा के जाने के बाद उनके भाई ही थे जो उनका ख्याल रखते थे। उनके इस मुश्किल वक्त में शाहरुख खान ही थे, जिन्होंने जूही को बहुत सपोर्ट किया था। जूही अक्सर कहती हैं कि अगर मुझे किसी चीज की जरूरत हो और मैं शाहरुख को फोन करूं तो मैं जानती हूं वह पलक झपकते ही मेरे पास पहुंच जाएंगे।

केवल फिल्मों में ही नहीं शाहरुख जूही रियल लाइफ में भी एक दूसरे के जोड़ीदार हैं। दोनों आईपीएल कोलकाता नाइट राइडर्स के को-पार्टनर्स हैं। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी है कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में जूही ने ही आर्यन के बेल बॉन्ड पर साइन किया था।





