Jhalak Dikhhla Jaa 11 Contestants List: रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 (Jhalak Dikhhla Jaa 11) जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो के लिए टीवी के कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। आइए आपको शो की कंटेस्टेंट्स लिस्ट बताते हैं।
Jhalak Dikhhla Jaa 11 Contestants List: टीवी में जल्द ही कई सारे रियलिटी शोज धमाका मचाने के लिए आ रहे हैं, जिसमें झलक दिखला जा का सीजन 11 भी शामिल है। इस रियलिटी शो में टीवी के कलाकार अपने डांस का हुनर दिखाकर फैंस का दिल जीत लेते हैं। इस बार भी टीवी के कई सारे कलाकार इस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। मेकर्स अपने कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पूरी करने में लगे हुए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी कई सेलेब्स का नाम सामने आया है, जो इस शो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए आपको झलक दिखला जा 11 के कंटेस्टेंट्स के नाम बताते हैं।
1. शिव ठाकरे ( Shiv Thakare)
शिव ठाकरे ने कुछ समय पहले ही खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग पूरी की है। अब वह झलक दिखला जा 11 का हिस्सा बनने वाले हैं। उन्होंने इस बात को कंफर्म किया है कि उन्हें एक और रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
2. शोएब इब्राहिम ( Shoaib Ibrahim )

इस फेहरिस्त में दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम का नाम भी शामिल है। उन्होंने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि उनके हाथ एक प्रोजेक्ट लगा है। जल्द ही इसके बारे में वह बताएंगे।
3. नील भट्ट ( Neil Bhatt )
टीवी एक्टर नील भट्ट का नाम झलक दिखला जा 11 की लिस्ट में कंफर्म माना जा रहा है। दावा था कि वह पहले बिग बॉस 17 में आने वाले थे, लेकिन आखिरी मौके पर उन्होंने अपने मन बदल लिया।
4. आयशा सिंह ( Aayesha Singh )
टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के बाद आयशा सिंह कहीं भी नजर नहीं आई हैं। अब दावा है कि वह झलक दिखला जा 11 का हिस्सा बनेंगी। मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है।
5. सागर पारेख ( Sagar Parekh)

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ को छोड़ने के बाद सागर पारेख खूब लाइमलाइट में हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें झलक दिखला जा 11 के लिए अप्रोच किया गया है।
6. अर्शी खान
अर्शी खान काफी सारी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनी हैं। दावा है कि मेकर्स ने अर्शी खान को भी इस शो के लिए अप्रोच किया है। वह अपने डांस का जलवा शो में दिखा सकती हैं।
7. मनीषा रानी ( Manisha Rani )

बिग बॉस ओटीटी 2 से मनीषा रानी की पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। दावा है कि झलक दिखला जा 11 के मेकर्स ने मनीषा रानी को अप्रोच किया है। वह शो का हिस्सा बन सकती हैं।
8. उर्वशी ढोलकिया ( Urvashi Dholakia )
उर्वशी ढोलकिया टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो झलक दिखला जा 11 में अपने डांस मूव्स दिखा सकती हैं। उर्वशी ढोलकिया आखिरी बार सीरियल नागिन में दिखी थीं।
9. सुमबुल तौकीर खान ( Sumbul Touqeer Khan )

सुंबुल तौकीर खान इन दिनों अपने सीरियल काव्या में बिजी हैं। दावा है कि मेकर्स ने उन्हें झलक दिखला जा 11 के लिए अप्रोच किया है। सुंबुस शानदार डांसर हैं।
10. सुरभी चांदना ( Surbhi Chandna )

झलक दिखला जा 11 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में सुरभि चंदना का नाम भी शामिल है। सुरभि किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनी हैं। वह इस शो में नजर आ सकती हैं।





