बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्म बनती है। जिनके कारण बहुत ज्यादा कंट्रोवसी बनती है। एक ऐसी फिल्म थी द केरला स्टोरी, इस फिल्म ने काफी ज्यादा कंट्रोवसी खड़ी की थी। इस फिल्म को लेकर कई बड़े एक्टर – एक्ट्रेस ने भी अपने बयान जारी किए थे। इस फिल्म को लेकर बाॅलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी ट्वीट किया था। जिसको लेकर काफी बावल हुआ था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
नवाजुद्दीन के ट्वीट से हुआ था विवाद
नवाजुद्दीन सिद्दीकी उस दौरान को एक ट्वीट कर मीडिया से झूठी खबरों को फैलाने पर रोक लगाने का आग्रह करते नजर आए हैं। एक्टर ने साफ किया है कि वह कभी नहीं चाहते थे कि किसी फिल्म पर बैन लगाया जाए। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘कृपया कुछ व्यूज और हिट पाने के लिए झूठी खबरें फैलाना बंद करें, इसे सस्ती टीआरपी कहते हैं।

मैंने कभी नहीं कहा और मैं कभी नहीं चाहूंगा कि किसी फिल्म पर कभी भी प्रतिबंध लगे।’नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बड़े अक्षरों में आगे जोड़ा, ‘फिल्मों पर प्रतिबंध लगाना बंद करो। फेक न्यूज फैलाना बंद करो!!!’ हालांकि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने ट्वीट में यह साफ नहीं किया है कि वह किस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं, एक्टर ने पहले ‘द केरल स्टोरी’ के बैन पर बात की थी। नवाजुद्दीन ने एक न्यूज पोर्टल से कहा था कि अगर कोई फिल्म या उपन्यास किसी को ठेस पहुंचा रहा है तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि हम फिल्में दर्शकों या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाते हैं।
ट्वीट कर दी थी सफाई
नवाजुद्दीन ने कहा था कि फिल्मों को लोगों के बीच सामाजिक सद्भाव और प्रेम को बढ़ावा देना चाहिए और कहा कि इसका प्रचार करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म में लोगों को तोड़ने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की ताकत है तो यह बेहद गलत है।

नवाज ने कहा, ‘हमें इससे दुनिया को जोड़ना है, तोड़ना नहीं है।’गौरतलब है कि सुदीप्तो सेन के जरिए निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ विवादों से घिरी थी। आईएसआईएस द्वारा भारतीय महिलाओं के जबरन धर्म परिवर्तन पर आधारित इस फिल्म पर प्रचार और इस्लाम विरोधी होने का आरोप लगाया गया था। लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये के करीब कमाए थे।





