पिछले दो-तीन साल बाॅलीवुड के लिए बहुत ही खराब थे। इंडस्ट्री कंई बड़ी फिल्में फ्लाॅप साबित हुई थी। लेकिन यह साल बाॅलीवुड के लिए अच्छा रहा है। इस साल इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्म है। जिन्हें फैंस ने खूब पंसद किया है। इन फिल्मों ने जमकर पैसा कमाया है। इसी बीच 1000 करोड़ का ट्रेंड सेट किया। इसको लेकर अक्षय कुमार ने एक बड़ा बयान दिया है ।आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
स्टैंडर्ड अच्छा है
1000 करोड़ रुपये के ट्रेंड पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इंडस्ट्री ज्यादा से ज्यादा हिट फिल्में देगी। जब शाहरुख खान की जवान ने इतना अच्छा बिजनेस किया तो मुझे बहुत खुशी हुई। गदर 2 जैसी और भी कई फिल्में हैं , ओएमजी 2 ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए यह इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा है।’

उन्होंने आगे कहा कि हमारी इंडस्ट्री कोविड काल के कारण बहुत बुरे दौर से गुजरी है। अब चीजें आगे बढ़ रही हैं और यह बहुत अच्छी बात है कि 1000 करोड़ रुपये एक बेंचमार्क है। साथ ही मुझे उम्मीद है कि हम हॉलीवुड की तरह 2000-3000 करोड़ रुपये की फिल्में बनाएंगे, क्योंकि जिस तरह का सिनेमा, पटकथा हमारे पास है वह उनके पास नहीं है।
व्यवसायिक सफलता भी जरूरी है
जब उनसे इस इंटरव्यू में पूछा गया कि व्यावसायिक सफलता पर उनके क्या विचार हैं, तो उन्होंने कहा, ‘व्यावसायिक सफलता महत्वपूर्ण है क्योंकि आपको अन्य फिल्में भी बनानी हैं, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि आपको किस तरह की व्यावसायिक सफलता मिलेगी।’।मिशन रानीगंज के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, यह फिल्म एक निश्चित बजट पर बनी है। मैं मिशन रानीगंज को एक व्यावसायिक फिल्म कहना चाहता हूं। यह जवान या राउडी राठौड़ नहीं है। यह उस तरह की फिल्म नहीं है। इसका एक विशिष्ट दर्शक वर्ग है लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह अच्छा व्यवसाय करेगी।’





