अभिनय इंडस्ट्री में आना हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कोई जल्दी अपने सपनों के करीब पहुंच जाता है तो किसी को अपने सपने साकार करने में काफी समय लगता है। बॉलीवुड के बाद टीवी जगत की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। तो चलिए जानते हैं।
1. शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘जवान’ की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इन सब के बीच अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान ने बॉलीवुड में लोकप्रिय होने से पहले से ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे टीवी शोज में काम किया था।
2. विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विद्या ने फिल्म ‘नीयत’ से बॉलीवुड में कमबैक करने की कोशिश की थी, लेकिन दर्शकों ने इन फिल्म को ठेंगा दिखा दिया था। विद्या ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी। विद्या 90 के दशक के लोकप्रिय शो ‘हम पांच’ का हिस्सा थीं। वह फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
3. आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सफलता का आनंद ले रहे है। अभिनेता ने भी टीवी से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि आयुष्मान खुराना ने फिल्मों में कदम रखने से पहले एमटीवी रोडीज से अपनी शुरुआत की थी।
4. यामी गौतम

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियां बटोरने वाली यामी गौतम के करियर की शुरुआत भी टीवी से हुई थी यामी गौतम ‘विक्की डोनर’ से डेब्यू करने से पहले ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ जैसे कई शोज का हिस्सा रही थीं।
5. हंसिका मोटवानी

हम सभी उन्हें बाल कलाकार के रूप में हवा, कोई… मिल गया और आबरा का डाबरा जैसी बॉलीवुड फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जानते हैं, लेकिन उन्होंने इससे पहले 2001 में देस में निकला होगा चांद से टीवी पर डेब्यू किया था। उन्होंने शाका लाका बूम में भी अभिनय किया था और बाकी सीरियल जैसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी, सोन परी, करिश्मा का करिश्मा और हम दो हैं ना में





