Michelle Lee: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो टाइगर 3 के ट्रेलर से बीच का एक वायरल सीन हैं, जिसमें कैटरीना कैफ टॉवल पहने हुए दूसरी एक्ट्रेस के साथ फाइट कर रही हैं। कौन है ये दूसरी एक्ट्रेस जिसे फाइटिंग सीन में महारत हासिल है? देखें जरा…
Michelle Lee: हाल ही में टाइगर 3 का एक सीन काफी वायरल हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ टॉवल पहने हुए दूसरी एक्ट्रेस के साथ फाइट कर रही हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो टॅावल फाइट सीन के नाम से भी वायरल हो रहा है। बता दें कि इस सीन में कैटरीना कैफ के अपोजिट जो एक्ट्रेस फाइट सीन को शूट कर रही हैं वो एक प्रोफेशनल एक्शन स्टार हैं, जिनका नाम मिशेल ली है। उन्होंने सिर्फ टाइगर 3 ही नहीं बल्कि कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिसके बाद वो अब टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ एक्शन करती नजर आएंगी।

5 साल के बेटी की मां है मिशेल ली
मिशेल ली ने बताया कि उन्होंने इस एक सीन के लिए 2 हफ्तों तक प्रैक्टिस की थी। और जिस दिन ये सीन शूट होना था तब उन्होंने अपना बेस्ट देकर इसे ग्रैंड बना दिया। हॅालिवुड एक्ट्रेस और प्रोफेशनल स्टंट वूमेन मिशेल ली अपनी फिटनेस के लिए भी काफी फेमस हैं। पर क्या आप जानते हैं कि मिशेल ली एक बच्चे की मां भी हैं। जी हां, मिशेल ली की एक पांच साल की बेटी भी है। जिसके साथ वो आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मिशेल ली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी आपको उनके कई सारे स्टंट करते हुए फोटोज और वीडियो दिखेंगे।

कब हो रही फिल्म रिलीज ?
यश राज फिल्म्स द्वारा समर्थित टाइगर 3 जल्द ही दिवाली पर इस साल 12 अक्टूबर को होगी रिलीज। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ संग इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला गाना ‘ लेकर प्रभु का नाम ‘ रिलीज हो चुका है और फैंस अब बेसब्री से दूसरे गाने का इंतजार कर रहे है।





