गैल गैडोट ( Gal Gadot ) के साथ ASMR वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद आलिया भट्ट को नेटिज़न्स से काफी बैशिंग का सामना करना पड़ा। देखें कि नेटिज़ेंस इस पर क्या रिस्पांस देते हैं!
Alia Bhatt : बॉलीवुड एक्ट्रेस, आलिया भट्ट अपनी जल्द आनेवाली फिल्म, हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज के लिए दिन गिन रही हैं, जो उनकी हॉलीवुड की पहली फिल्म है। एक्ट्रेस अपने कोस्टर गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म के बैक-टू-बैक प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालाँकि, आलिया हाल ही में ट्रोल्स का निशाना बन गईं, जब से अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों से उनके इंटरव्यूज के वीडियो इंटरनेट पर आई हैं।
ध्यान खींचने वाला ऐसा ही एक वीडियो आलिया भट्ट और गैल गैडोट का उनकी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के हालिया प्रमोशन का था। वीडियो में, होस्ट एक्ट्रेसेज से उनके साथ एक ASMR गेम खेलने के लिए कहता है, जिसमें उन्हें चीजों का उपयोग करके आवाज बनानी थीं।

सबसे पहले, आलिया एक लाल प्लास्टिक शीट की मदद से आग की आवाज़ पैदा करने की कोशिश करती है, लेकिन उनकी कोशिश नाकामयाब होते दिखाई देती है हालाँकि, गैल ने फिर भी आलिया का हौसला बढ़ाया और उन्हें देख मुस्कुराई।
गैल गैडोट के साथ आलिया भट्ट का ASMR वीडियो नेटफ्लिक्स के यूट्यूब चैनल पर भी साझा किया गया है। और इसे ऑनलाइन कई बार देखा गया है। हालाँकि, ऐसा लगता है कि नेटिज़न्स वीडियो में एक्ट्रेस के अजीब बिहेवियर से खुश नहीं हैं, जिसके लिए उन्हें नेटीजेंस ने काफी स्लैम भी किया। एक यूजर ने कमेंट किया, “लोग हर बार ये क्यों कहते रहते हैं कि वो नर्वस थी ? उनके पास पर्सनैलिटी की कमी है और उनके इंटरव्यूज सबसे बोरिंग रहते हैं। HOS के लिए उन्होंने अब तक जो भी इंटरव्यू किया है वो अब तक निराशाजनक है। वह खुद को शर्मिंदा कर रही है।” एक अन्य ने लिखा, “यह बहुत घटिया है।”
इससे पहले, आलिया भट्ट अपने हार्ट ऑफ स्टोन के सह-कलाकारों, गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ एक दिलचस्प क्वेश्चन और आंसर सेशन के लिए बैठीं। इस बीच, उसी का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ बातें बताईं। बातचीत के दौरान, गैल गैडोट ने आलिया से पूछा कि उनकी शादी की पोशाक किसने डिजाइन की है, और अभिनेत्री ने जवाब दिया कि सब्यसाची मुखर्जी ने ये मास्टरपीस बनाई है। आलिया के शब्दों में: “मेरी वेडिंग ड्रेस सबसे प्रसिद्ध भारतीय डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई थी। और उन्होंने इसे केवल दो सप्ताह में तैयार किया।”
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया गया, नेटिज़न्स उस पर अपनी राय देने से नहीं कतराए। जहां कुछ लोगों ने दावा किया कि आलिया की दुल्हन की साड़ी ‘ऑफ द रैक स्टफ’ थी, वहीं दूसरों को यह रिलेटेबल भी लगा कि कैसे सभी दर्जी कहते हैं कि आपकी ड्रेस सिलने में दो सप्ताह लगेंगे। वीडियो पर कमेंट देते हुए, एक यूजर ने यहां तक कहा कि कंगना रनौत ने अपने फैमिली फंक्शन में वही साड़ी पहनी थी।





