Don 3: बड़े पर्दे की सुपरहिट फ्रंचाइजी डॉन 3 (Don 3) का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है. अमिताभ और शाहरुख के बाद डॉन के थर्ड इंस्टॉलमेंट में रणवीर सिंह लीड रोल निभाएंगे. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से काफी बज बन चुका है. वहीं अब फिल्म में एक और बॉलीवुड स्टार की एंट्री होने वाली है. जो फिल्म में निगेटिव किरदार अदा करेंगे.
डॉन 3 का विलेन
डॉन 3 से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में जहां रणवीर सिंह फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. तो वहीं मेकर्स भी फिल्म के कैरेक्टर्स से कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में डॉन 3 के मेकर्स को विलेन के लिए किसी बेहतरीन चेहरे की तलाश थी. जोकि अब पूरी हो चुकी है. मेकर्स बड़े पर्दे के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी को फिल्म में कास्ट करने की योजना बना रहे हैं. इमरान हाशमी फिल्म में विलेन का रोल निभाएंगे.

फरहान से मिलने पहुंचे इमरान
इमरान हाशमी को हाल ही डॉन 3 के निर्देशक फरहान अख्तर से मिलने पहुंचे थे. इमरान को फरहान के ऑफिस के बाहर देखा गया है. जिसके बाद से डॉन 3 में इमरान की मौजूदगी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं. फैंस कयास लगा रहे हैं कि, फरहान इमरान को फिल्म में लेने पर विचार कर रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो इमरान हाशमी इस बार रणवीर सिंह को टक्कर देते नजर आएंगे.
टाइगर 3 से किया कमबैक
इमरान हाशमी पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए थे. वहीं उन्होंने पिछले सलमान खान स्टारर फिल्म टाइगर 3 से सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की है. फिल्म में इमरान ने आतिश का किरदार निभाया था. वहीं टाइगर 3 में इमरान का विलेन अवतार दर्शकों को भी काफी पसंद आया था. ऐसे में सलमान खान को टक्कर देने के बाद अब इमरान एक बार फिर से डॉन 3 में बतौर विलेन वापसी कर सकते हैं.





